Search

 
 
 

Latehar News: एनएलसी के सीजीएम समेत तीन कर्मियों को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

Latehar News:आक्रोशित ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि वे खनन के लिए एक इंच भी जमीन नहीं देंगे. ग्रामीणों का कहना था कि लातेहार जिला अनुसूचित क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जहां पेसा कानून लागू है. इस कानून के तहत गांव में किसी भी प्रकार की गतिविधि संचालित करने से पहले ग्रामसभा की अनुमति आवश्यक है.
 
विरोध करते ग्रामीण

Latehar News: जिले के बालूमाथ प्रखंड के नॉर्थ धाधू वेस्टर्न पार्ट कोल परियोजना की स्वामित्व प्राप्त करने वाली कंपनी एनएलसी इंडिया लिमिटेड के सीजीएम अभय भगत समेत तीन कंपनी कर्मियों को मंगलवार को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया. 

 

जानकारी के अनुसार एनएलसी इंडिया लिमिटेड के सीजीएम अभय भगत कंपनी के अन्य कर्मियों एवं वन विभाग के लोगों के साथ परियोजना क्षेत्र में पहुंचे थे. जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और कंपनी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. आक्रोशित ग्रामीणों ने सीजीएम अभय भगत समेत तीन कंपनी कर्मियों को घेरकर बंधक बना लिया. 

इसे भी पढ़ें:

घटना की सूचना मिलते ही बालूमाथ थाना प्रभारी अनुभव सिंहा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. काफी देर तक चली जद्दोजहद के बाद कंपनी के सीजीएम अभय भगत ने लिखित रूप से आश्वासन दिया कि ग्रामसभा की अनुमति के बगैर कंपनी के अधिकारी एवं कर्मी गांव में प्रवेश नहीं करेंगे.

 

इसके बाद ग्रामीणों ने सभी कंपनी कर्मियों को मुक्त कर दिया. इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि वे खनन के लिए एक इंच भी जमीन नहीं देंगे. ग्रामीणों का कहना था कि लातेहार जिला अनुसूचित क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जहां पेसा कानून लागू है. इस कानून के तहत गांव में किसी भी प्रकार की गतिविधि संचालित करने से पहले ग्रामसभा की अनुमति आवश्यक है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही