Hazaribagh News: विकास को लेकर सरकार जितने भी दावे कर ले, लेकिन आज भी कई ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की कमी है. मामला बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के सिजुआ गांव की. जहां मूलभूत सुविधा के नाम पर व्यवस्था शून्य है. इस गांव तक पहुंचाने वाली सड़क इतनी जर्जर है, कि साइकिल चलाना भी लगभग असंभव है.
इसे भी पढ़ें:
गांव में आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र की कोई व्यवस्था नहीं है, जिसके चलते उस क्षेत्र में रहने वाले सैकड़ों नौनिहालों तक शिक्षा का दीप नहीं जल पा रहा है. सिजुआ गांव में पेयजल और विद्युत आपूर्ति की भी व्यवस्था नहीं है. गांव को लोग चूआं से पानी पीने को विवश हैं.
इस सभी समस्याओं को लेकर सिजुआ गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने हजारीबाग पहुंच समाहरणालय परिसर में अव्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी की, जिसके बाद सदर अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य पांडेय एवं हजारीबाग उपायुक्त हेमंत सती ने ग्रामीणों से सभागार में वार्ता किया. उन्होंने जल्द ही सड़क की मरम्मतीकरण के साथ साथ अन्य मूलभूत सुविधाओं से गांव से जोड़ने का आश्वासन दिया.
उपायुक्त के आश्वासन के प्रति आभार जताते हुए ग्रामीणों ने कहा कि उपायुक्त हेमंत सती ने सभी समस्याओं को गौर से सुना है. हमें भरोसा है कि जल्द ही हमारी मांगे पूरी होगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

