Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ग्रामीणों ने नये अस्‍पताल के लिए भूमि का सीमांकन करने पहुंचे जेई को बैरंग लौटाया

Latehar: जिले के महुआडांड़  प्रखंड के ग्राम सेमरबुढ़नी में नये  अस्पताल का निर्माण कराया जाना है. अस्‍पताल निर्माण कार्य के लिए भूमि का सीमांकन करने के लिए विभागीय कनीय अभियंता सेमरबुढनी गांव पहुंचे थे. लेकिन यहां ग्रामीणों के विरोध के कारण बिना सीमांकन का कार्य किये ही लौटना पड़ा.

ग्राम प्रधान विजय खलखो ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व ही गांव में आयुष्मान आरोग्य मंदिर के तहत उप स्वास्थ्य केंद्र का नया भवन बनाया गया था. स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र का भवन तो बन गया, लेकिन यहां किसी प्रकार की कोई चिकित्‍सीय सुविधा बहाल नहीं हो पायी. न तो यहां चिकित्‍सक और ना ही किसी चिकित्‍सा कर्मी की पदस्‍थापना की गयी. सिर्फ भवन गांव की शोभा बढ़ा रहा है. अन्‍य ग्रामीणों ने कि जब गांव में उप स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र है तो उसी को दुरूस्‍त कर चलाया जा सकता है. 

नया अस्‍पताल बनाने की क्‍या जरूरत है. ग्रामीणों ने इसे सरकारी राशि का दुरूपयोग करार दिया. कहा क‍ि जब पहले से अस्‍पताल का भवन खड़ा है तो दूसरा बनाने का कोई औचित्‍य नहीं है. ग्रामीणों ने पूर्व से बने उप स्वास्थ्य केंद्र को चालू करने और यहां चिकित्‍सक व अन्‍य चिकित्‍सा कर्मियों की पदस्‍थापना कर आवश्‍यक दवाइयां उपलब्‍ध कराने की मांग की. मौके पर बिनोद प्रसाद, भूषण तिर्की, बिनोद महली, मिखाईल लकड़ा समेत अन्य कई ग्रामीण उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही