Search

 
 
 

विनय सिंह की याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने कहा- ACB के पास हैं सबूत

वन भूमि घोटाले में गिरफ्तार ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह को झारखंड हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है. विनय सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी थी. जिस पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी है.
 

Ranchi :  वन भूमि घोटाले में गिरफ्तार ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह को झारखंड हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है. विनय सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी थी. जिस पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी है.

याचिका खारिज करते हुए कोर्ट ने यह कहा कि ACB के पास विनय सिंह के विरुद्ध प्रथम दृष्टया ठोस सबूत हैं. उनकी याचिका पर हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अम्बुज नाथ की कोर्ट में सुनवाई हुई.

विनय सिंह की ओर से अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा ने बहस की. वहीं ACB की ओर से विशेष लोक अभियोजक सुमित गड़ोदिया और अभिषेक कृष्ण ने पक्ष रखा.

बता दें कि विनय सिंह को ACB ने 26 सितंबर को हजारीबाग में हुए वन भूमि की अवैध ढंग से खरीद-बिक्री से जुड़े केस में गिरफ्तार किया था. विनय सिंह के बाद ACB ने इसी केस के दूसरे आरोपी विजय सिंह को सोमवार को गिरफ्तार किया. ACB ने इस मामले में कांड संख्या 11/2025 दर्ज की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही