New Delhi : दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का विरोध-प्रदर्शन जारी है. सरकार के साथ जारी गतिरोध थमता नहीं दिख रहा है. कल बुधवार शाम विरोध-प्रदर्शन के दौरान जंतर मंतर पर अचानक हिंसा भड़क गयी.
जंतर-मंतर पर दो जगहों पर पथराव की घटना घटी. इसमें दो सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) समेत छह पुलिसकर्मी घायल हो गये. स्थिति संभलते नहीं देख पुलिस व आरएएफ ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े, लाठीचार्ज किया, कई प्रदर्शनकारियों के भी घायल होने की खबर है.
हिंसक झड़प के बाद रात में वहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया. पुलिस बल की तैनाती के बावजूद देर रात जंतर-मंतर व आसपास के इलाकों पर भारी संख्या में प्रदर्शनकारी नजर आये.
सीजेपी के आंदोलन काअसर देश के कई शहरों में दिखाई पड़ रहा है. खबर है कि कल बुधवार को पटना, जयपुर, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मुंबई, अहमदाबाद समेत अन्य शहरों में छात्रों ने प्रदर्शन करते हुए धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की.
इससे संबंधित एक खबर और है कि सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल अनिश्चित काल तक के लिए जारी रखने की बात कही है. उनकी पत्नी गीतांजलि आंग्मो का कहना है कि वांगचुक को सरकार से यह भरोसा चाहिए कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई FIR दर्ज नहीं की जायेगी
उधर सीजेपी चीफ अभिजीत दीपके ने भी कहा है कि जब तक मांगें पूरी नहीं हो जातीं, धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा नहीं हो जाता, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment