Search

तमाड़ में दो बाइक की जोरदार टक्कर, एक गंभीर रूप से घायल

Ranchi :  राजधानी के तमाड़ थाना क्षेत्र स्थित रांची-टाटा सड़क मार्ग पर दो बाइक की जोरदार टक्कर हो गई. भुईयाडीह में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है. वहीं बाइक पर रखा सामान सड़क पर बिखर गया है. 

 

मामले की जानकारी मिलने के बाद गस्ती गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है. वहीं पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. 

 

इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है. जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. मामले की जानकारी घरवालों को दे दी गई है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp