Search

 
 
 

विराट- अनुष्का पर चढ़ा ‘धुरंधर 2’ का खुमार, पोस्ट शेयर कर की रणवीर की सिंह तारीफ

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. फिल्म की जबरदस्त कमाई और दमदार कहानी ने दर्शकों के साथ-साथ सेलेब्रिटीज़ को भी प्रभावित किया है
 

Lagatar desk : रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. फिल्म की जबरदस्त कमाई और दमदार कहानी ने दर्शकों के साथ-साथ सेलेब्रिटीज़ को भी प्रभावित किया है. अब इस लिस्ट में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का नाम भी जुड़ गया है, जिन्होंने फिल्म और रणवीर सिंह की खुलकर तारीफ की है.

 


विराट कोहली ने बांधे तारीफों के पुल

विराट कोहली ने फिल्म देखने के बाद अपने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि रणवीर इस फिल्म के बाद एक नए स्तर पर पहुंच गए हैं. उन्होंने उनकी परफॉर्मेंस को कमाल से भी बढ़कर बताया.कोहली ने यह भी कहा कि उन्होंने भारत में इस तरह का सिनेमाई अनुभव पहले कभी नहीं देखा. करीब 4 घंटे लंबी इस फिल्म ने उन्हें पूरी तरह बांधे रखा. उन्होंने निर्देशक आदित्य धर की भी जमकर सराहना की और उन्हें जीनियस बताया.

 

dhurandhar virat kohli anushka sharma

 

अनुष्का शर्मा भी हुई प्रभावित

अनुष्का शर्मा ने भी अपने इंस्टा स्टोरी के जरिए फिल्म की तारीफ की. उन्होंने इसे एक इमोशनल और पूरी तरह से दर्शकों को बांधकर रखने वाली फिल्म बताया.उन्होंने रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस को उनके करियर की बेहतरीन एक्टिंग में से एक बताया. साथ ही फिल्म के अन्य कलाकारों जैसे आर माधवन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी की भी जमकर तारीफ की.

 

बॉक्स ऑफिस पर बनाया इतिहास

धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 1041 करोड़ का नेट कलेक्शन कर इतिहास रच दिया है. यह हिंदी सिनेमा की उन चुनिंदा फिल्मों में शामिल हो गई है, जिन्होंने 1000 करोड़ का आंकड़ा पार किया है.ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म ने न केवल कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए हैं, बल्कि रणवीर सिंह को इंडस्ट्री के सबसे बड़े और भरोसेमंद सुपरस्टार्स में भी शामिल कर दिया है.कुल मिलाकर, धुरंधर 2 सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक सिनेमाई अनुभव बनकर उभरी है, जिसकी गूंज बॉक्स ऑफिस से लेकर सेलिब्रिटी सर्कल तक सुनाई दे रही है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही