Search

 
 
 

हैदराबाद में virosh का ग्रैंड रिसेप्शन, कपल के रॉयल लुक ने लूटी महफिल

26 फरवरी को राजस्थान के उदयपुर में शादी के बंधन में बंधे पपुलर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने बीती रात हैदराबाद में शानदार रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया.
 

Lagatar desk : 26 फरवरी को राजस्थान के उदयपुर में शादी के बंधन में बंधे पपुलर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने बीती रात हैदराबाद में शानदार रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया. इस खास मौके पर फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे और राजनीतिक हस्तियां न्यूली वेड़ जोड़े को बधाई देने पहुंचे.

 

 

भाजपा नेता जी किशन रेड्डी ने दी शुभकामनाएं


तेलंगाना से भाजपा नेता G. Kishan Reddy भी रिसेप्शन में शामिल हुए. उन्होंने विजय और रश्मिका को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं.

 

केटी रामाराव पत्नी के साथ पहुंचे


तेलंगाना सरकार में मंत्री रह चुके K. T. Rama Rao (केटीआर) भी अपनी पत्नी के साथ इस समारोह में पहुंचे. उन्होंने नवदंपती को उनके नए जीवन की शुरुआत के लिए बधाई दी.

 

करण जौहर भी हुए शामिल


बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर भी इस ग्रैंड रिसेप्शन का हिस्सा बने और कपल को शुभकामनाएं दीं.

 

 

कृति सेनन का ट्रेडिशनल लुक


बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन स्टाइलिश लहंगे में रिसेप्शन में पहुंचीं. उनका ट्रेडिशनल लुक लोगों को काफी पसंद आया.

 

Celebrities At Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding Reception in Hyderabad Today

मृणाल ठाकुर ने भी की शिरकत


अभिनेत्री मृणाल ठाकुर भी इस समारोह में शामिल हुईं. वह बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ फिल्मों में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं.

 

श्रीलाला भी नजर आईं


अभिनेत्री श्रीलाला भी पारंपरिक परिधान में रिसेप्शन में पहुंचीं और नवदंपती को बधाई दी.

 

अल्लू अर्जुन की स्वैग वाली एंट्री


साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन भी रिसेप्शन में शामिल हुए. उन्होंने रश्मिका और विजय के साथ तस्वीरें खिंचवाईं. गौरतलब है कि रश्मिका ने उनके साथ फिल्म Pushpa: The Rise में काम किया था.

 

 


राम चरण पत्नी के साथ पहुंचे


साउथ के सुपरस्टार राम चरण भी अपनी पत्नी के साथ रिसेप्शन में पहुंचे और नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही