Search

 
 
 

Virosh की शादी के वीडियो ने बनाया ग्लोबल रिकॉर्ड, मेसी -रोनाल्डो को छोड़ा पीछे

पॉपुलर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में है. इस सेलिब्रिटी कपल की शादी से जुड़ा एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और उसने लाइक्स के मामले में नया ग्लोबल रिकॉर्ड बना दिया है.
 

Lagatar desk : पॉपुलर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में है. इस सेलिब्रिटी कपल की शादी से जुड़ा एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और उसने लाइक्स के मामले में नया ग्लोबल रिकॉर्ड बना दिया है.

 

शादी का वीडियो हुआ सुपर वायरल


रश्मिका और विजय की शादी की खूबसूरत झलकियों से भरा यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री, भावुक पल और पारंपरिक शादी की झलकियों ने फैंस का दिल जीत लिया है. 

 

 

मेसी और रोनाल्डो का रिकॉर्ड टूटा


दिलचस्प बात यह है कि इस वीडियो ने फुटबॉल के दो दिग्गज खिलाड़ियों लियोनेल मेस्सी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के आइकॉनिक कैंपेन पोस्ट को भी पीछे छोड़ दिया है.जहां उस फुटबॉल पोस्ट को करीब 8.1 मिलियन लाइक्स मिले थे, वहीं विजय-रश्मिका के इस शादी वाले वीडियो ने 8.2 मिलियन से ज्यादा लाइक्स हासिल कर लिए हैं और इंस्टाग्राम पर अपने तरह का नया रिकॉर्ड बना दिया है.

 

 

फैंस को पसंद आई वीडियो की भावनाएं


फैंस का कहना है कि इस वीडियो में सिर्फ एक शादी नहीं, बल्कि प्यार, परंपरा और साथ होने की खूबसूरत भावना दिखाई देती है. वीडियो में इस्तेमाल किया गया म्यूजिकल गाना और दोनों की नैचुरल केमिस्ट्री भी लोगों को काफी पसंद आ रही है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही