Hyderabad : आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम स्थित राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL) के स्टील प्लांट में आज सोमवार को हुए हादसे में कम से कम आठ मजदूरों की मौत होने की सूचना है.
प्रारंभिक खबरों के अनुसार प्लांट में लगभग 1600°C तापमान वाला पिघला हुआ लोहा (मोल्टन आयरन) मजदूरों पर गिर गया. इस हादसे में आठ मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि कई अन्य मजदूर बुरी तरह से झुलस गये. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कई मजदूरों की स्थिति गंभीर बनी हुई है
.
जो जानकारी सामने आयी है, उसके अनुसार प्लांट में क्रेन के सहारे एक बड़े बकेट में पिघला हुआ लोहा एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजा जा रहा था. दुर्भाग्यवश बकेट का संतुलन बिगड़ गया और उसमें भरा गर्म लोहा नीचे काम कर रहे मजदूरों पर जा गिरा.
हादसे के बाद प्लांट परिसर में चीख पुकार मच गयी. राहत और बचाव दल ने तत्काल वहां पहुंचकर झुलसे हुए बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया.
घटना के संबंध में प्लांट के अधिकारियों ने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. दुर्घटना की वजह तकनीकी खराबी या सुरक्षा मानकों में किसी तरह की चूक है, इसका पता लगाया जा रहा है
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment