Search

 
 
 

विशाल ददलानी ने धुरंधर 2 पर का तंज, बोले- फिल्म को मनोरंजन की तरह देखें, फैक्ट्स अलग...

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 जहां बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है, वहीं अब इस फिल्म को लेकर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी ने बिना नाम लिए तंज कसा है
 

Lagatar desk :  रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 जहां बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है, वहीं अब इस फिल्म को लेकर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी ने बिना नाम लिए तंज कसा है.विशाल ददलानी ने हाल ही में अपने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया, जिनमें उन्होंने फिल्म का नाम तो नहीं लिया, लेकिन इशारा साफ तौर पर ‘धुरंधर 2’ की ओर था.

 

उन्होंने लिखा -फिल्म मनोरंजन के लिए देखिए, लेकिन जानकारी सही सोर्स से लीजिए. आजकल यह याद रखना जरूरी है कि फिल्म सिर्फ मनोरंजन है, फैक्ट्स तो फैक्ट्स ही होते हैं.

 

_vishal dadlani

नोटबंदी वाले सीन पर उठाए सवाल

दरअसल, धुरंधर 2 में 2016  की नोटबंदी को एक सीक्रेट ऑपरेशन के रूप में दिखाया गया है, जिससे फिल्म की कहानी में आतंकी फंडिंग नेटवर्क को बड़ा झटका लगता है. इसी सीन को लेकर विशाल ददलानी ने इनडायरेक्टली रूप से सवाल उठाए हैं.

 

उन्होंने अपनी स्टोरी में कुछ आर्टिकल्स भी शेयर किए, जिनमें दावा किया गया कि नोटबंदी के बावजूद देश में आतंकी घटनाएं पूरी तरह खत्म नहीं हुईं. 2019 के पुलवामा हमले का भी जिक्र किया गया.

 

RBI के आंकड़ों का भी हवाला

शेयर किए गए नोट में RBI के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया गया कि नोटबंदी के बाद लगभग 99.3% पुराने नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस आ गए थे, जबकि केवल 0.7% रकम ही सिस्टम में नहीं लौटी.

 

फिल्म पर मिल रही मिली-जुली प्रतिक्रिया

धुरंधर 2 को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया मिली-जुली है. जहां कुछ लोग इसे एंटरटेनिंग बता रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स इसे प्रोपेगेंडा फिल्म कहकर आलोचना कर रहे हैं. फिल्म में बढ़ी हुई हिंसा और कहानी को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं.

 

हालांकि, विवादों के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. करीब 250-300 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने महज चार दिनों में दुनियाभर में 690 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही