Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दिगंबर जैन मंदिर में रविवार से होगा विश्व शांति महायज्ञ महोत्सव

Hazaribagh : श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर बड़ा बाजार में 26 से 28 मार्च तक तीन दिवसीय विश्व शांति महायज्ञ महोत्सव होगा. उत्तुंग शिखर पर ध्वजारोहण व मांगलिक कार्यक्रम के लिए छिंदवाड़ा से प्रतिष्ठाचार्य पंडित सुनील जी शास्त्री ‘श्रवण’, संगीतकार आस्तिक एवं पार्टी चांदपुर और हजारीबाग के विद्वान सह प्रतिष्ठाचार्य पंडित दीपक जी शास्त्री के सानिध्य में सभी मांगलिक कार्यक्रम होंगे. मीडिया प्रभारी विजय जैन लुहाड़िया ने बताया कि प्रथम दिन 26 मार्च दिन रविवार को प्रातः 7 बजे आचार्य निमंत्रण होगा. संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज व नगर गौरव शंका समाधान प्रणेता मुनि श्री 108 प्रमाण सागर जी के मंगल आशीर्वाद और जयकारे के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी. प्रातः 7:30 श्री जी का अभिषेक, शांतिधारा और नित्य नियम पूजन होगा. प्रातः 8:00 बजे सकलीकरण, जाप्यानुष्ठान, इंद्र प्रतिष्ठा, मंडप प्रतिष्ठा, कलश स्थापना, अखंड दीप प्रज्वलन, श्री कल्याण मंदिर विधान का कार्यक्रम संपन्न होगा. रात्रि व संध्या में मंगलमय भव्य महाआरती व 48 दीपों से भक्तामर दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम के बाद रात्रि 8:30 पंडित सुनील जी शास्त्री, छिंदवाड़ा का मंगल प्रवचन होगा. इसे भी पढ़ें :CBI">https://lagatar.in/cbi-court-sentenced-only-chauhan-and-kp-mahanta/">CBI

कोर्ट ने केवल चौहान और केपी महंता को सुनायी सजा

लोगों से महोत्सव में आने की अपील

27 मार्च को प्रातः 7:00 श्री जी का अभिषेक, शांतिधारा और नित्य नियम पूजन का कार्यक्रम पंडित सुनील जी शास्त्री के सानिध्य में होगा. प्रातः 8:00 बजे शांति विधान एवं वास्तु विधान का कार्यक्रम होगा. रात्रि में महाआरती का कार्यक्रम व 48 दीपक से भक्तामर दीप प्रज्वलन व णमोकार पाठ जाप का कार्यक्रम होगा. रात्रि 8:30 पंडित सुनील जी शास्त्री का मंगल प्रवचन होगा.अंतिम दिन 28 मार्च को प्रातः 7:00 बजे से श्रीजी का अभिषेक, ऋद्धि मंत्र युक्त शांतिधारा, 81 कलशों से शिखर व ध्वजा शुद्धि व उसके बाद मंदिर के शिखर पर ध्वजा स्थापना का भव्य कार्यक्रम होगा. श्री दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष धीरेन्द्र सेठी व महामंत्री पवन अजमेरा ने सभी लोगों से महोत्सव में शामिल होने की अपील की है. इस दौरान छोटे-छोटे बच्चे भक्ति नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-chaiti-chhath-festival-begins-with-nahay-khay-kharna-on-26th/">धनबाद

: नहाय-खाय के साथ चैती छठ महापर्व शुरू, 26 को खरना
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही