Search

 
 
 

अहमदाबाद में IN-SPACe का दौरा, SBU के कुलपति ने स्पेस स्टार्टअप्स पर की अहम चर्चा

सरला बिरला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.सी. जगनाथन ने अहमदाबाद स्थित इंडियन नेशनल स्पेस प्रमोशन एंड ऑथराइजेशन सेंटर (IN-SPACe) का दौरा किया.इस दौरान उन्होंने केंद्र के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. सी. पी. सिंह (तकनीकी स्पेस स्टार्टअप्स के नोडल अधिकारी) से मुलाकात की.
 

Ranchi : सरला बिरला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.सी. जगनाथन ने अहमदाबाद स्थित इंडियन नेशनल स्पेस प्रमोशन एंड ऑथराइजेशन सेंटर (IN-SPACe) का दौरा किया.इस दौरान उन्होंने केंद्र के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. सी. पी. सिंह (तकनीकी स्पेस स्टार्टअप्स के नोडल अधिकारी) से मुलाकात की.

 

बैठक में भारत में तेजी से विकसित हो रहे स्पेस स्टार्टअप इकोसिस्टम और उसमें विश्वविद्यालयों की भूमिका को लेकर विस्तृत और सार्थक चर्चा हुई. प्रो. जगनाथन ने IN-SPACe की अत्याधुनिक सुविधाओं -इनोवेशन लैब, डिजाइन सेंटर, हाई-एंड सेंसर फैब्रिकेशन और टेस्टिंग लैब का भी अवलोकन किया.

 

इस दौरान विश्वविद्यालय के लिए सहयोग, फंडिंग की संभावनाओं और छात्रों को इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध कराने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया.यदि यह पहल सफल होती है, तो सरला बिरला विश्वविद्यालय झारखंड में स्पेस स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए एक नोडल सेंटर के रूप में विकसित हो सकता है. इस सेंटर को IN-SPACe का सहयोग मिलेगा, जिससे राज्य में नवाचार, अनुसंधान और उद्यमिता को नई दिशा मिलने की उम्मीद है.

 

 

एसबीयू के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक और राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने आशा जताई है कि यह दौरा विश्वविद्यालय के लिए भविष्य में नए सहयोग और अवसरों के द्वार खोलेगा.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही