Search

 
 
 

DRUCC में चैंबर का प्रतिनिधित्व करेंगे विवेक अग्रवाल, 2028 तक उठाएंगे रेल उपभोक्ताओं के मुद्दे

Ranchi News : चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि रांची रेल मंडल फेडरेशन के सुझावों को हमेशा गंभीरता से लेता है. रेल प्रशासन व्यापार, उद्योग और यात्रियों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देता है. उन्होंने कहा कि विवेक अग्रवाल का मनोनयन काफी अहम साबित होगा. वे व्यापारियों, उद्यमियों और आम यात्रियों की समस्याओं को मंडल स्तर पर मजबूती से उठा सकेंगे. यह कदम पूरे झारखंड के हित में असरदार साबित होगा.
 
विवेक अग्रवाल

Ranchi News : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) ने विवेक अग्रवाल को अहम जिम्मेदारी दी है. उन्हें रांची रेल मंडल की डीआरयूसीसी में सदस्य मनोनीत किया गया है. उनका यह कार्यकाल 31 अगस्त 2028 तक रहेगा.

 

डीआरयूसीसी रेलवे की प्रमुख परामर्शदात्री समिति है. यह समिति यात्री सुविधाओं और औद्योगिक माल ढुलाई पर रेलवे को सीधे सुझाव देती है. समिति का पिछला कार्यकाल 31 अगस्त 2026 को समाप्त हो गया था. इसके बाद रांची रेल मंडल ने नए प्रतिनिधित्व के लिए नामांकन मांगा था.

 

इसी प्रक्रिया के तहत फेडरेशन चैंबर ने विवेक अग्रवाल को अपना प्रतिनिधि बनाया है. इस मनोनयन पर चैंबर के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें बधाई दी है.

 

चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि रांची रेल मंडल फेडरेशन के सुझावों को हमेशा गंभीरता से लेता है. रेल प्रशासन व्यापार, उद्योग और यात्रियों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देता है. उन्होंने कहा कि विवेक अग्रवाल का मनोनयन काफी अहम साबित होगा. वे व्यापारियों, उद्यमियों और आम यात्रियों की समस्याओं को मंडल स्तर पर मजबूती से उठा सकेंगे. यह कदम पूरे झारखंड के हित में असरदार साबित होगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही