Search

 
 
 

व्लादिमीर पुतिन ने फोन कर अलास्का मीटिंग की दी जानकारी , पीएम मोदी ने धन्यवाद दिया

पुतिन के फोन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, मेरे मित्र राष्ट्रपति पुतिन को फ़ोन कॉल के लिए और अलास्का में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ अपनी हालिया बैठक के बारे में जानकारी साझा करने के लिए धन्यवाद.
 

New Delhi :  अलास्का में 15 अगस्त को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मीटिंग हुई. इस मीटिंग में यूक्रेन वार समाप्त करने को लेकर मंथन किया गया. इस संबंध में व्लादिमीर  पुतिन ने आज पीएम मोदी को फोन कर यूक्रेन वार से संबंधित जानकारी दी.

 

 

पुतिन के फोन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, मेरे मित्र राष्ट्रपति पुतिन को फ़ोन कॉल के लिए और अलास्का में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ अपनी हालिया बैठक के बारे में जानकारी साझा करने के लिए धन्यवाद.

 

 

भारत ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का लगातार आह्वान किया है और इस संबंध में सभी प्रयासों का समर्थन करता है.  मैं आने वाले दिनों में हमारे निरंतर आदान-प्रदान(बातचीत) की आशा करता हूं. 

 


जान लें अलास्का मीटिंग में पुतिन-ट्रंप के बीच हुई यूक्रेन वार से संबंधित बातचीत के संदर्भ में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमीर जेलेंस्की राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात के लिए आज सोमवार को अमेरिका पहुंच गये हैं.

 

 

उनकी बैठक  व्हाइट हाउस में होगी. अमेरिकी समय के अनुसार  मीटिंग एक बजे दोपहर से शुरू होगी. भारतीय समय के अनुसार मीटिंग रात 9.30 बजे से शुरू होगी.  


 
अहम बात यह है कि बैठक से पूर्व ट्रूथ पर डोनाल्ड ट्रंप ने पोस्ट कर जेलेंस्की को बता दिया कि यूक्रेन अब नाटो का सदस्य कभी नहीं बन पायेगा. उसे क्रीमिया से भी हाथ धोना होगा. ट्रंप ने जेलेंस्की से कहा कि कहा कि अगर वह  इन दोनों शर्तों को मानेंगे तो जंग खत्म हो सकती है. 
 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही