Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में ब्लड बैंक निजीकरण के खिलाफ आवाज, सुप्रियो भट्टाचार्य से मिला रक्तदान संगठनों का प्रतिनिधिमंडल

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव और प्रमुख प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य से आज उनके आवास पर राज्य के 24 जिलों के सक्रिय रक्तदान आयोजकों और संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. इस प्रतिनिधिमंडल में झारखंड राज्य स्वैच्छिक रक्तदान संगठन कॉर्डिनेशन कमेटी, झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन और लहू बोलेगा रक्तदान संगठन रांची के सदस्य शामिल थे.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव और प्रमुख प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य से आज उनके आवास पर राज्य के 24 जिलों के सक्रिय रक्तदान आयोजकों और संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. इस प्रतिनिधिमंडल में झारखंड राज्य स्वैच्छिक रक्तदान संगठन कॉर्डिनेशन कमेटी, झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन और लहू बोलेगा रक्तदान संगठन रांची के सदस्य शामिल थे.

 

प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के सभी सरकारी ब्लड बैंकों के संचालन और रक्तदान से जुड़े कार्यों को निजी एजेंसियों को सौंपने के फैसले का विरोध किया. उन्होंने कहा कि यह काम झारखंड राज्य एड्स कंट्रोल सोसाइटी जैसेक्स के माध्यम से ही किया जाना चाहिए, जिसे और मजबूत बनाने की जरूरत है. प्रतिनिधियों ने बताया कि इस संबंध में टेंडर भी जारी हो चुका है, जिससे चिंता बढ़ गई है.

 

बैठक में झारखंड में रक्त की कमी के मुद्दे पर भी चर्चा हुई. प्रतिनिधिमंडल ने सुझाव दिया कि राज्य स्तर पर सभी रक्तदान संगठनों की बैठक बुलाकर इस समस्या का समाधान निकाला जाए, क्योंकि लंबे समय से ऐसी कोई बैठक नहीं हुई है.

 

इसके अलावा थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए सरकार द्वारा की गई घोषणाओं को जल्द लागू करने की मांग की गई. इसमें बीएमटी पर 15 लाख रुपये की सहायता, बीएमटी सेंटर की स्थापना, मुफ्त दवा, ब्लड बैंक की सुविधा और रक्तदान को प्रोत्साहन देने जैसे मुद्दे शामिल हैं.

 

प्रतिनिधिमंडल ने यह भी जानकारी दी कि रांची में झारखंड स्तर का पहला राज्य सम्मेलन आयोजित करने की योजना है, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी समेत कई प्रमुख लोगों को आमंत्रित किया जाएगा. सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को एक घंटे से अधिक समय तक गंभीरता से सुना और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. प्रतिनिधिमंडल में नदीम खान, संजय टोप्पो, मो. बब्बर और साजिद उमर शामिल थे. यह जानकारी राज्य संयोजक नदीम खान द्वारा जारी की गई.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही