Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bokaro News: SIR के सफल संचालन को वालंटियर्स हुए प्रशिक्षित

Bokaro:  विशेष गहन पुनरीक्षण के सफल संचालन में वालंटियर मदद करेंगे. इसको लेकर स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है. डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल, सेक्टर-2सी में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में डीसी अजय नाथ झा भी शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें: 

डीसी ने ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यालय तक सीमित नहीं होते, बल्कि समाज में टीचर, फ्रेंड, फिलॉसफर एवं गाइड की भूमिका निभाते हैं. एसआईआर के दौरान वालंटियर्स को भी इसी भावना के साथ कार्य करना है. उन्हें बीएलओ और मतदाताओं के बीच प्रभावी सेतु बनकर दोनों को आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करना होगा.

 

उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण कार्य की पहली प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि मतदाता सूची मं  शामिल प्रत्येक व्यक्ति तक प्रपत्र पहुंचे. एक परिवार में जितने भी मतदाता हों, सभी को अलग-अलग प्रपत्र उपलब्ध कराना आवश्यक है. सभी पात्र मतदाताओं तक प्रपत्र पहुंच जाना, इस अभियान की सफलता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा.

 

डीईओ सह डीसी ने कहा कि वालंटियर्स अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर मतदाताओं से संपर्क स्थापित करें, उन्हें प्रक्रिया की जानकारी दें तथा उनकी शंकाओं का समाधान करें. जागरूकता और संवाद के माध्यम से ही पुनरीक्षण कार्य को सफल बनाया जा सकता है.

 

अपर समाहर्ता (एसी) सह निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सुनील चंद्र ने कहा कि एसआईआर-2026 के दौरान वालंटियर्स प्रशासन और आमजन के बीच महत्वपूर्ण सेतु की भूमिका निभाएंगे. आम नागरिकों को निर्वाचन प्रक्रिया, प्रपत्रों एवं आवश्यक दस्तावेजों की सही जानकारी उपलब्ध कराना उनकी प्रमुख जिम्मेदारी होगी.

 

उन्होंने कहा कि यह कार्य तकनीकी प्रकृति का है. इसलिए वालंटियर्स को पूरी प्रक्रिया एवं तकनीकी पहलुओं को अच्छी तरह समझना होगा, ताकि वे मतदाताओं का प्रभावी मार्गदर्शन कर सकें. उन्होंने सभी वालंटियर्स से दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि कोई भी पात्र मतदाता जानकारी के अभाव में छूटने नहीं पाए. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही