New Delhi : संसद के मानसून सत्र के आठवें दिन आज बुधवार को लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 यानी पेपर लीक बिल पर वोटिंग होगी. खबर है कि यह बिल आज राज्यसभा में पेश किया जायेगा. बता दें कि लोकसभा में इस बिल पर कल मंगलवार को दोपहर 2 बजे से रात 11 बजे तक 9 घंटे चर्चा चली. हालांकि आज भी कुछ सदस्य चर्चा में भाग लेंगे. उसके बाद वोटिंग होगी.
केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने बिल पेश करते हुए कल कहा था कि इससे पेपर लीक रोकने में मदद मिलेगी.लोकसभा में कल बिल पर चर्चा के दौरान भारी हंगामा हुआ सत्ता पक्ष के सांसदों और विपक्षी सांसदों ने एक दूसरे पर वार पलटवार किया. सर्वाधिक बवाल तब मचा, प्रियंका गांधी ने प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाये जाने पर मोदी सरकार पर हमला बोला. प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार ने रेपिस्टों की पैरवी करने वाले शख्स को शिक्षा मंत्री बनाया है.
There can be no filthier type of man than one who defends rapists.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 28, 2026
Pralhad Joshi is an insult to our education system and an insult to every student in it. Crores of young women study in the institutions he now oversees.
India’s women will never accept PM Modi’s new Education… pic.twitter.com/AmmuqIHhE8
प्रियंका ने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक ऐसे व्यक्ति को शिक्षा मंत्री चुना है, जिसने एक गर्भवती महिला (बिलकिस बानो केस) के बलात्कारियों की रिहाई का समर्थन किया था. पूछा कि एक ऐसे व्यक्ति को शिक्षा मंत्री बनाकर प्रधानमंत्री मोदी ने देश की करोड़ों बेटियों को क्या संदेश दिया है? केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रियंका गांधी के बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे 'चरित्र हनन करार दिया.
प्रियंका गांधी के आरोप पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू सहित अन्य भाजपा सांसद बिफर गये. उन्होंने मांग की कि प्रियंका गांधी अपने आरोपों का सबूत दें या फिर सदन से माफी मांगें. बता दें कि सत्ता पक्ष के भारी हंगामे के बाद लोकसभा अध्यक्ष के निर्देश पर प्रियंका गांधी की आपत्तिजनक टिप्पणी संसद के रिकॉर्ड (कार्यवाही) से हटा दी गयी.
शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने प्रियंका गांधी द्वारा लगाये गये आरोपों को भ्रम फैलाने वाला करार दिया. प्रह्लाद जोशी ने प्रियंका गांधी खिलाफ कार्रवाई की मांग की. प्रियंका गांधी के आरोपों से सहमति जताते हुए राहुल गांधी ने संसद परिसर में मीडिया से कहा कि जो व्यक्ति बलात्कारियों को संरक्षण देने की वकालत करता है, उसे देश का शिक्षा मंत्री बनाना बेहद शर्मनाक है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment