Search

 
 
 

W. Singhbhum : सड़क किनारे से व्यक्ति का शव बरामद, वाहन की टक्कर से मौत की आशंका

Chaibasa :  बताया जाता है कि अनिल चेरोवा सोमवार की देर रात अपनी बाइक लेकर किसी काम से घर से निकला था. देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन उनकी तलाश में जुटे थे. इसी बीच मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने गांव की सड़क किनारे उनका शव पड़ा देखा. उसके शरीर पर चोट के निशान थे. जबकि पास में ही उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली.
 
बाइक दुर्घटनाग्रस्त

Shambhu Kumar

Chaibasa :  पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र स्थित रोंगो गांव में मंगलवार की सुबह सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है. मृतक की पहचान अनिल चेरोवा (38 वर्षीय) के रूप में हुई है. आशंका जताई जा रही है कि बुधवार देर रात किसी वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हुई होगी. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है.

 

इसे भी पढ़ें

 

बताया जाता है कि अनिल चेरोवा सोमवार की देर रात अपनी बाइक लेकर किसी काम से घर से निकला था. देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन उनकी तलाश में जुटे थे. इसी बीच मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने गांव की सड़क किनारे उनका शव पड़ा देखा. उसके शरीर पर चोट के निशान थे. जबकि पास में ही उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली.

 

घटनास्थल की स्थिति और बाइक को हुए नुकसान को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी होगी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है.

 

घटना की सूचना मिलते ही मनोहरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के साथ ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही