Search

 
 
 

W. Singhbhum : घरेलू विवाद में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Chaibasa :  मिली जानकारी के अनुसार, दीपिका और उसके पति सेलाय पुरती के बीच सोमवार को किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. इसके बाद पति और बच्चे घर से बाहर चले गए. दीपिका घर में अकेली थी. इसी दौरान उसने अपने कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली.
 
शव
  • तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

Shambhu Kumar 

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के तांतनगर ओपी अंतर्गत चीरूबासा गांव में घरेलू विवाद के बाद विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान सेलाय पुरती की पत्नी दीपिका देवगम (19 वर्षीय) के रूप में हुई है. घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है.

 

इसे भी पढ़ें

 

मिली जानकारी के अनुसार, दीपिका और उसके पति सेलाय पुरती के बीच सोमवार को किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. इसके बाद पति और बच्चे घर से बाहर चले गए. दीपिका घर में अकेली थी. इसी दौरान उसने अपने कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली. 

 

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. मंगलवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल लाया गया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

 

दीपिका देवगम अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गई हैं. पति सेलाय पूर्ति ने इस संबंध में बताया कि सोमवार को उनके बीच घरेलू मामले को लेकर विवाद हुआ था. इसी बात से नाराज होकर पत्नी ने यह खौफनाक कदम उठाया. घटना से गांव में शोक का माहौल है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही