Search

 
 
 

W.Singhbhum : चक्रधरपुर के पोटका में सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Chakradharpur :  बताया जाता है कि बुधवार देर रात अभिषेक मुंडा और लखन जामुदा बाइक से पोटका की ओर जा रहे थे. इसी दौरान सफेद गिरजा के समीप सड़क पर खड़ी एक गाड़ी से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई.
 
मृत युवक अभिषेक मुंडा की फाइल फोटो
  • अभिषेक मुंडा का शव गुरुवार को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया

Shambhu Kumar

 

Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर के पोटका स्थित सफेद गिरजा के समीप बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक अभिषेक मुंडा (24 वर्षीय) की मौत हो गई, जबकि उसका साथी लखन जामुदा गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है.

 

इसे भी पढ़ें

 

बताया जाता है कि बुधवार देर रात अभिषेक मुंडा और लखन जामुदा बाइक से पोटका की ओर जा रहे थे. इसी दौरान सफेद गिरजा के समीप सड़क पर खड़ी एक गाड़ी से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई.

 

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तत्काल चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद अभिषेक मुंडा को मृत घोषित कर दिया. वहीं, गंभीर रूप से घायल लखन जामुदा का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.

 

इधर, सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है. गुरुवार को अभिषेक मुंडा के शव का पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल लाया गया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही