- जमशेदपुर रेफर
- सदर अस्पताल में घायल चंद्रमोहन का उपचार करते चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी
Shambhu Kumar
Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र में अपराधियों ने धारदार हथियार से युवक का गला काट दिया है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल युवक की पहचान दोकटटा सोसो टोला गांव निवासी चंद्रमोहन दास (30 वर्षीय) के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने चंद्रमोहन को खेत में खून से लथपथ पड़ा देखा. इसके बाद उसे तत्काल सदर अस्पताल चाईबासा पहुंचाया गया. युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे जमशेदपुर रेफर कर दिया.
इसे भी पढ़ें
बताया जाता है कि बुधवार शाम बड़ा झींकपानी हाट लगा था. चंद्रमोहन दास वहां एक जूते की दुकान में काम करने गया था. काम खत्म करने के बाद वह पैदल अपने गांव लौट रहा था. इसी दौरान बड़ा झींकपानी और दोकटटा गांव के बीच बाइक सवार पांच अपराधियों ने उसे रास्ते में रोक लिया.
आरोप है कि अपराधियों ने पहले उसके साथ मारपीट की और जेब में रखे पैसे छीन लिए. इसके बाद धान काटने वाले हसुए से उसकी गर्दन पर वार कर दिया और उसे मृत समझकर खेत में फेंककर फरार हो गए. गंभीर रूप से घायल चंद्रमोहन पूरी रात खेत में पड़ा रहा. गुरुवार की सुबह ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी. घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

