Search

 
 
 

दिवाली-छठ पर घर पहुंचना हुआ मुश्किल, रांची आने वाली ट्रेनों में वेटिंग 200 पार

Ranchi News : दिल्ली से रांची आने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस (12878) में तीन से 15 नवंबर के बीच कई तारीखों पर 200 से अधिक वेटिंग बताई गई है. आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस (12874) में तीन से 17 नवंबर के बीच अलग-अलग श्रेणियों में 10 से 112 तक वेटिंग है. झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12826) में चार, सात, 11 और 14 नवंबर को स्लीपर में 100 से अधिक तथा थर्ड एसी में 86 तक वेटिंग बताई गई है.
 
सिंबोलिक फोटो

Ranchi News : दिवाली और छठ पर घर लौटने वाले यात्रियों के लिए सफर की राह मुश्किल हो गई है. रांची और हटिया आने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना चुनौती बन गया है. कई ट्रेनों में वेटिंग 100 से 200 के पार पहुंच गई है, जबकि कुछ तारीखों पर टिकट बुकिंग बंद होने जैसी स्थिति है. 

 

इसे भी पढ़ें...

 

दिल्ली से रांची आने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस (12878) में तीन से 15 नवंबर के बीच कई तारीखों पर 200 से अधिक वेटिंग बताई गई है. आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस (12874) में तीन से 17 नवंबर के बीच अलग-अलग श्रेणियों में 10 से 112 तक वेटिंग है. झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12826) में चार, सात, 11 और 14 नवंबर को स्लीपर में 100 से अधिक तथा थर्ड एसी में 86 तक वेटिंग बताई गई है.

 

आनंद विहार-पुरुलिया एक्सप्रेस (14022) में भी कुछ तारीखों पर थर्ड एसी में करीब 90 और स्लीपर में 70 से अधिक वेटिंग है. बेंगलुरु से हटिया आने वाली ट्रेन संख्या 12836 में थर्ड एसी की वेटिंग 125 तक पहुंचने की जानकारी है. ट्रेन संख्या 18638 में भी नवंबर की कई तारीखों पर लंबी वेटिंग है. मुंबई से हटिया आने वाली लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (12811) में भी कई तारीखों पर सीटें उपलब्ध नहीं हैं.

 

छठ पर बिहार जाने वालों की भी बढ़ी परेशानी

9 से 12 नवंबर के बीच बिहार जाने वाली ट्रेनों में भी यात्रियों का दबाव बढ़ा हुआ है. मौर्य एक्सप्रेस (15027), हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस (18624) और पाटलिपुत्र एक्सप्रेस (18622) में विभिन्न श्रेणियों में लंबी वेटिंग है. कुछ तारीखों पर टिकट बुकिंग के लिए रिग्रेट की स्थिति भी बताई गई है.

 

रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस में 11 और 12 नवंबर को सीटों की उपलब्धता सीमित है. वहीं, रांची-गोड्डा एक्सप्रेस में सात, 10 और 12 नवंबर को वेटिंग की स्थिति है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही