Khunti News: खूंटी वन प्रमंडल में विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए वॉक-इन इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है. खूंटी के प्रमंडलीय वन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी नोटिस में कहा गया कि इंटरव्यू 15 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे होगा.
इसे भी पढ़ें:
इस भर्ती के तहत कुल 5 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. इनमें टीम लीडर का एक पद, आरएस-जीआईएस एक्सपर्ट का एक पद, स्टेटिशियन का एक पद और फील्ड डेटा कलेक्टर के दो पद शामिल हैं.
इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन फॉर्म भरकर इंटरव्यू के दिन जमा करना होगा. इसके साथ शैक्षणिक योग्यता और अनुभव से संबंधित प्रमाणपत्रों की स्व-अभिप्रमाणित (Self-attested) प्रतियां भी जमा करनी होंगी. उम्मीदवारों को सत्यापन के लिए सभी मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे.
आवेदन जमा करने की अंतिम समय सीमा 15 सितंबर को सुबह 10:30 बजे तक है. वॉक-इन इंटरव्यू का आयोजन प्रमंडलीय वन पदाधिकारी कार्यालय, खूंटी वन प्रमंडल, कमांता, चाईबासा रोड, खूंटी, झारखंड-835210 में किया जाएगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

