Search

 
 
 

PM SHRI KV, इटावा में शिक्षकों की भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू 19 व 20 मार्च को

केंद्रीय विद्यालय संगठन अंतर्गत पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, इटावा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अलग-अलग विषयों के शिक्षकों और प्रशिक्षकों की भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे. यह इंटरव्यू 19 और 20 मार्च को स्कूल परिसर में ही होगा.
 

Lagatar Desk :  केंद्रीय विद्यालय संगठन अंतर्गत पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, इटावा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अलग-अलग विषयों के शिक्षकों और प्रशिक्षकों की भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे. यह इंटरव्यू 19 और 20 मार्च को स्कूल परिसर में ही होगा. 

 

इच्छुक उम्मीदवारों को अपना आवेदन पत्र, बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की मूल कॉपी और एक सेट फोटो कॉपी के साथ इंटरव्यू में शामिल होना होगा.

 

उम्मीदवारों को सुबह 8:30 से 10:00 बजे के बीच रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा. इसके बाद आने वाले उम्मीदवारों के आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा. 

 

19 मार्च को प्राथमिक शिक्षक, बालवाटिका शिक्षक, कंप्यूटर साइंस शिक्षक, कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर, एटीएल/वोकेशनल इंस्ट्रक्टर, खेल कोच, योग शिक्षक, मार्शल आर्ट्स इंस्ट्रक्टर (कराटे/जूडो/ताइक्वांडो), महिला नर्स, काउंसलर और स्पेशल एजुकेटर के पदों के लिए इंटरव्यू होगा. 

 

20 मार्च को पीजीटी (रसायन, भौतिकी, जीव विज्ञान, गणित, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, हिंदी, अंग्रेजी) और टीजीटी (विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी, कला शिक्षा) के पदों के लिए इंटरव्यू लिया जाएगा. 

 

अगर उम्मीदवारों की संख्या ज्यादा हुई तो पहले लिखित परीक्षा के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जा सकता है. चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति स्कूल की जरूरत के अनुसार की जाएगी. 

 

उम्मीदवार शैक्षणिक योग्यता, सेवा शर्तें और अन्य विस्तृत जानकारी स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट https://etawa.kvs.ac.in या नोटिस बोर्ड पर देख सकते हैं. स्कूल प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि इंटरव्यू में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को कोई यात्रा या दैनिक भत्ता नहीं दिया जाएगा. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही