Search

तीसरी शादी करना चाहता था, पत्नी को घुमाने ले गया फिर पुल से राढ़ू नदी में ढ़केला

Ranchi : बुंडू निवासी मिथुनजय महतो ने शनिवार की शाम अनगड़ा थाना क्षेत्र के राढ़ू नदी में पत्नी लखीमनी कुमारी को पुल से ढ़केल दिया. वह बहती हुई एक टापू पर पहुंची. जिससे उसकी जान बच गयी. बाद में ग्रामीण उसे टापू से बाहर निकाला. उसने अनगड़ा थाना में पती मिथुनजय महतो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.
 
अपराध का स्कैच AI द्वारा तैयार किया हुआ.
  • - रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र की घटना, FIR दर्ज.
  • - टापू पर फंसने से बची जान, ग्रामीणों ने बचाया.
  • - गर्भवती है मिथुनजय महतो की पत्नी. 

Ranchi : बुंडू निवासी मिथुनजय महतो ने शनिवार की शाम अनगड़ा थाना क्षेत्र के राढ़ू नदी में पत्नी लखीमनी कुमारी को पुल से ढ़केल दिया. वह बहती हुई एक टापू पर पहुंची. जिससे उसकी जान बच गयी. बाद में ग्रामीण उसे टापू से बाहर निकाला. उसने अनगड़ा थाना में पती मिथुनजय महतो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.

इसे भी पढ़ें....

जानकारी के मुताबिक लखीमनी कुमारी मिथुनजय महतो की दूसरी पत्नी है. मिथुनजय महतो अब तीसरी शादी करना चाहता था. इसी फेर में उसने लखीमनी की हत्या करने की योजना बनायी. योजना के तहत शनिवार को वह लखीमनी को घुमाने के बहाने राढ़ू नदी ले गया. वह काफी देर तक पत्नी को घुमाता रहा. जब अंधेरा हो गया, तब उसने पत्नी को पुल पर ले गया फिर धक्का देकर राढ़ू नदी में ढ़केल दिया.

प्राथमिकी के अनुसार मिथुनजय महतो की पत्नी गर्भवती है. पुल से गिरने के बाद वह नदी के पानी में बहने लगी. वह किसी तरह एक टापू पर पहुंची. फिर पानी से बाहर निकली. लेकिन वह बेहोश हो गई. रविवार की सुबह ग्रामीणों ने उसे देखा. जिसके बाद उसे होश में लाया. फिर मामले की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने उसके बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है. इसके साथ ही मिथुनजय की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही