Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वार्ड 12 के पार्षद दीपक अग्रवाल बने सिमडेगा नगर परिषद उपाध्यक्ष

वार्ड 12 के पार्षद दीपक कुमार अग्रवाल (रिंकू) सिमडेगा नगर परिषद के उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं. उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को कड़े मुकाबले में हराया.
Advertisement
Advertisement

Simdega :  वार्ड 12 के पार्षद दीपक कुमार अग्रवाल (रिंकू) सिमडेगा नगर परिषद के उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं. उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को कड़े मुकाबले में हराया. 

 

इस पद के लिए वार्ड 8 के पार्षद कुलदीप किंडो और वार्ड 17 के पार्षद चंदन कुमार डे ने भी नामांकन दाखिल किया था. मतदान के बाद घोषित परिणाम में दीपक कुमार अग्रवाल को 9 मत, कुलदीप किंडो को 8 मत और चंदन कुमार डे को 3 मत प्राप्त हुए. 

 

Uploaded Image

 

 

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अपर समाहर्ता ज्ञानेंद्र ने निर्वाचित उपाध्यक्ष को प्रशस्ति पत्र दिया. इसके पश्चात जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कंचन सिंह की उपस्थिति में नगर परिषद अध्यक्ष ओलिभर लकड़ा ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.

 

इस मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी पवन कुमार महतो, जिला आपूर्ति पदाधिकारी नरेश रजक, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पलटू महतो सहित सभी वार्ड सदस्य और मीडियाकर्मी उपस्थित रहे.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही