Search

 
 
 

वार्ड 27 प्रत्याशी महिमा देवी फर्जी दस्तावेज तैयार कर निकाय चुनाव लड़ रहीं: बबली सोनी

नगर निगम क्षेत्र में हो रही नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी के बीच वार्ड संख्या-27 किशोर गंज में चुनावी माहौल में बड़ा विवाद सामने आया है.
 

Ranchi : नगर निगम क्षेत्र में हो रही नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी के बीच वार्ड संख्या-27 किशोर गंज में चुनावी माहौल में बड़ा विवाद सामने आया है. प्रत्याशी बबली सोनी भी उसी वार्ड से चुनाव लड़ रहीं है. गुरूवार को बबली सोनी अपने दर्जनों समर्थकों के साथ समाहरणालय ए ब्लॉक पहुंची. 

 

इस दौरान विपक्ष से चुनाव लड़ रही वार्ड पार्षद प्रत्याशी महिमा देवी पर गंभीर आरोप लगाए है और निर्वाचन आयोग को भी इसकी शिकायत किए है. आवेदन में लिखा है कि विपक्ष में चुनाव लड़ रही महिमा देवी अवैध तरीके से जाति प्रमाण-पत्र बनाकर नगर निकाय चुनाव में नामांकन कर चुनाव लड़ने का आरोप लगाया.

Uploaded Image

निर्वाचन पदाधिकारी को दी लिखित शिकायत

वार्ड प्रत्याशी बबली सोनी ने मिडिया को बताया कि 5 फरवरी को निर्वाचन पदाधिकारी को इस संबंध में लिखित सूचना दी है. महिमा देवी द्वारा नामांकन पत्र के साथ संलग्न जाति प्रमाण-पत्र अवैध तरीके से बनाया गया है. जालसाजी कर संवैधानिक व्यवस्था के साथ खिलवाड़ किया गया है.

 

जाति प्रमाण-पत्र ईटकी अंचल कार्यालय (C.O. ईटकी) से निर्गत है और ईटकी सीओ द्वारा रद्द कर दिया गया है. महिमा देवी द्वारा जाली दस्तावेज एवं मुहर का भी इस्तेमाल कर जाति प्रमाण पत्र बनाने में किया गया है. बबली सोनी ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही