Ranchi News: नगर निगम क्षेत्र में वाटर कनेक्शन का बिल जमा नहीं हो रहा है.करीब 82 हजार उपभोक्ता परेशान हैं. नगर विकास एवं आवास विभाग के राज्य शहरी विकास अभिकरण (सुडा) ने 21 अगस्त को इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किया था. रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल पर काम कर रही तीन एजेंसियों की विस्तारित अवधि 31 जुलाई को समाप्त हो गई है. इसके बाद से वाटर बिल जमा करने की व्यवस्था प्रभावित हुई है.
इसे भी पढ़ें:
नगर निगम के 53 वार्डों में करीब 82 हजार लाभुक हैं. बिल जमा नहीं होने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, नए वाटर कनेक्शन लेने की प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही है. उपभोक्ता न तो अपना बकाया बिल जमा कर पा रहे हैं और न ही आसानी से नया कनेक्शन ले पा रहे हैं. जुलाई 2026 में करीब 17 लाख 30 हजार रुपए के बिल जमा किए गए थे.
एजेंसियों की अवधि समाप्त होने और कर संग्रहण का काम निकाय स्तर से कराने के फैसले के बाद लंबे समय से काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों के रोजगार के लिए कई बार नगर आयुक्त से मुलाकात भी किए गए. कर्मचारी रोजगार और सेवा सुरक्षा की मांग कर रहे हैं. कर्मचारियों ने बताया कि एजेंसियां बदलती रहीं, लेकिन वे वर्षों से राजस्व वसूली का काम करते रहे हैं. अब सरकार से वैकल्पिक व्यवस्था होने तक काम पर बनाए रखने की मांग की जा रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

