Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में जल्द बढ़ सकता है वाटर कनेक्शन शुल्क, नगर विकास विभाग को 15 निकायों ने सौंपी रिपोर्ट

Ranchi : झारखंड के शहरों में पानी का कनेक्शन लेने और इसके इस्तेमाल के बदले चुकाए जाने वाले शुल्क में जल्द ही बढ़ोतरी हो सकती है. नगर विकास एवं आवास विभाग ने राज्य के सभी 49 शहरी निकायों से जल कनेक्शन से जुड़ी पूरी रिपोर्ट तलब की है, जिसके आधार पर शुल्क की नई दरें तय की जा सकती हैं. विभाग के निर्देश पर अब तक 15 शहरी निकायों ने पिछले तीन वर्षों की अपनी रिपोर्ट नगर विकास विभाग को सौंप दी है.
Advertisement
Advertisement
झारखंड की खबरें

Ranchi : झारखंड के शहरों में पानी का कनेक्शन लेने और इसके इस्तेमाल के बदले चुकाए जाने वाले शुल्क में जल्द ही बढ़ोतरी हो सकती है. नगर विकास एवं आवास विभाग ने राज्य के सभी 49 शहरी निकायों से जल कनेक्शन से जुड़ी पूरी रिपोर्ट तलब की है, जिसके आधार पर शुल्क की नई दरें तय की जा सकती हैं. विभाग के निर्देश पर अब तक 15 शहरी निकायों ने पिछले तीन वर्षों की अपनी रिपोर्ट नगर विकास विभाग को सौंप दी है.

वर्तमान में रांची नगर निगम क्षेत्र में जल कनेक्शन के लिए जो शुल्क दरें लागू हैं, उनके अनुसार आवासीय श्रेणी में 100 वर्ग मीटर तक के लिए कम से कम 7 हजार रुपये का शुल्क तय है. इसके अलावा 300 वर्ग मीटर तक के लिए 14 हजार रुपये, 500 वर्ग मीटर तक के लिए 28 हजार रुपये और 500 वर्ग मीटर से अधिक बिल्ट अप क्षेत्र के लिए अधिकतम 42 हजार रुपये का शुल्क लिया जा रहा है. वहीं, रांची में वाणिज्यिक और औद्योगिक कनेक्शन के लिए शुल्क 26 रुपये प्रति वर्ग फुट की दर से तय है.

नगर विकास विभाग ने सभी शहरी निकायों से पिछले तीन वर्षों का पूरा ब्योरा मांगा है. विभाग को आवासीय, वाणिज्यिक और औद्योगिक कनेक्शन से मिले शुल्क, मीटर की स्थिति, बिल जमा करने की प्रक्रिया और काम करने वाले लोगों (प्लंबर) के बारे में जानकारी देनी है. विभाग का मानना है कि पिछले तीन वर्षों का सही हिसाब मिलने से पानी की सप्लाई को बेहतर बनाने और शुल्क वसूलने के तरीके को पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी.

जानकारों का मानना है कि इस डेटा के मिलने के बाद सरकार पानी के बिल और कनेक्शन के नियमों में बदलाव करेगी, जिससे शुल्क में बढ़ोतरी की पूरी संभावना है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही