Search

 
 
 

Dhanbad News: झरिया में पानी की किल्लत होगी दूर, विधायक ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का लिया जायजा

Dhanbad News: विधायक ने जलापूर्ति व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझा और संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी ली. झमाडा के एसडीओ कृपाशंकर ने उन्हें प्लांट की मौजूदा स्थिति, क्लेरिफ्लोक्युलेटर की सफाई और जलापूर्ति व्यवस्था से संबंधित तकनीकी पहलुओं के बारे में विस्तार से बताया.
 
वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करतीं विधायक
  • सफाई कार्य में तेजी और नियमित जलापूर्ति पर जोर

Dhanbad News: झरिया के लोगों को नियमित पेयजल उपलब्ध कराने और जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त रखने की दिशा में झरिया विधायक रागिनी सिंह ने पहल की है. सोमवार को उन्होंने झमाडा के दामोदर जलापूर्ति प्लांट का निरीक्षण कर वहां चल रहे कार्यों और जलापूर्ति से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने 12 एमजीडी क्लेरिफ्लोक्युलेटर में चल रहे सफाई कार्य, नए माडा इंटेक वेल तथा प्लांट में लगाए गए नए उपकरणों की स्थिति की जानकारी ली.

 

निरीक्षण के दौरान विधायक ने जलापूर्ति व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझा और संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी ली. झमाडा के एसडीओ कृपाशंकर ने उन्हें प्लांट की मौजूदा स्थिति, क्लेरिफ्लोक्युलेटर की सफाई और जलापूर्ति व्यवस्था से संबंधित तकनीकी पहलुओं के बारे में विस्तार से बताया.

इसे भी पढ़ें:

निरीक्षण के दौरान जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, सफाई कार्य को निर्धारित समय पर पूरा करने और आम लोगों तक नियमित रूप से पेयजल पहुंचाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई. विधायक रागिनी सिंह ने संबंधित अधिकारियों से समन्वय बनाकर जरूरी कार्यों को समय पर पूरा करने पर जोर दिया.

 

उन्होंने जलापूर्ति व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेते हुए इस बात पर विशेष ध्यान दिया कि प्लांट में चल रहे कार्यों का लाभ क्षेत्र के लोगों को मिले और उन्हें पानी की समस्या से राहत मिल सके.यही नहीं जलापूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने पर भी जोर दिया गया.

 

निरीक्षण के दौरान विधायक प्रतिनिधि राजकिशोर जेना, झमाडा के जेई आशुतोष राणा और जेई जितेंद्र के अलावा स्वरूप भट्टाचार्य, बिरजू, जय किसान, अनूप नोनिया, विशाल तिवारी और रघु राम उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही