Search

 
 
 

हम शिक्षा के साथ संस्कार देते हैं : डॉ किरण द्विवेदी

 
Ranchi: विवेकानंद विद्या मंदिर में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना के साथ हुआ. इसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. विद्यालय की छात्रा मानसी सिन्हा ने गुरु शिष्य परंपरा पर गायन किया. प्राचार्य डॉ किरण द्विवेदी ने सभी को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी. डॉ किरण द्विवेदी ने कहा कि शिक्षक ज्ञान देता है. गुरु ज्ञान के सदुपयोग के बारे में बता कर जीवन का निर्माण करता है. इससे एक सभ्य समाज का निर्माण होता है. डॉ किरण द्विवेदी ने कहा कि शिक्षक बच्चों के विकास में महती भूमिका निभाता है. शिक्षक ना केवल पाठ्यक्रम को पूर्ण करते हैं, बल्कि जीवन के वास्तविक लक्ष्य को प्राप्त कराने में मार्गदर्शक होते हैं. हम शिक्षा के साथ संस्कार देते हैं. इसे भी पढ़ें– आर्थिक">https://lagatar.in/good-news-on-the-economic-front-india-will-be-the-worlds-third-largest-economy-by-2029-sbi-report/">आर्थिक

मोर्चे पर गुड न्यूज, 2029 तक भारत होगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी : एसबीआई की रिपोर्ट
इस अवसर पर जस्टिस नरेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि गुरुजन को ब्रह्मा, विष्णु व महेश माना गया है. गुरु प्रेरक की भूमिका निभाता है. जिस प्रकार डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के कार्यों द्वारा उनका जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है, उसी प्रकार सभी शिक्षकों को उनसे प्रेरणा लेकर बच्चों के लिए प्रेरणादाई मार्गदर्शक बनना चाहिए. आखिर में बैंड टीम की धुन पर राष्ट्रगान के साथ सभा का समापन किया गया. इस अवसर पर जस्टिस नरेंद्र नाथ तिवारी, अभय कुमार मिश्रा, डॉ किरण द्विवेदी (प्राचार्य), एसपी सिंह (उप प्रधानाचार्य), अमिताभ लाहा (उप प्रधानाचार्य), एकता मिश्रा (हेड मिस्ट्रेस), शिक्षकगण, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें– BREAKING">https://lagatar.in/breaking-hemant-sarkar-introduced-the-confidence-motion-in-the-house-bjp-protested-the-debate-between-power-and-opposition-continues/">BREAKING

: हेमंत सरकार ने सदन में पेश किया विश्वास प्रस्ताव, बीजेपी ने किया विरोध, सत्ता और विपक्ष के बीच बहस जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही