Search

 
 
 

हमने अपना गुरू, पिता और जीवनदाता खोया हैः सीता सोरेन

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की बड़ी बहु ने एक भावुक संदेश पोस्ट किया है. लिखा है बाबा के चरणों में श्रद्धांजलि. बाबा सिर्फ हमारे घर के मुखिया नहीं थे… वे हमारे जीवन के प्रकाश थे. हमारे अपने, हमारे मार्गदर्शक, और हमारे सबसे बड़े सहारे.
 

Ranchi : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की बड़ी बहु ने एक भावुक संदेश पोस्ट किया है. लिखा है बाबा के चरणों में श्रद्धांजलि. बाबा सिर्फ हमारे घर के मुखिया नहीं थे… वे हमारे जीवन के प्रकाश थे. हमारे अपने, हमारे मार्गदर्शक, और हमारे सबसे बड़े सहारे. आज जब वो हमारे बीच नहीं हैं, तो ऐसा लग रहा है जैसे एक पूरा युग समाप्त हो गया हो. उनके बिना ये घर वैसा नहीं रहेगा. उनकी हंसी, उनका स्नेह, उनकी डांट तक, सब कुछ अब यादों में रह गया है.

झारखंड ने एक महान सपूत खोया है, लेकिन हमने अपना गुरू, अपना पिता, अपना जीवनदाता खोया है. बाबा, आपने जो मूल्य हमें सिखाए, जो परंपराएं आपने शुरू की और जो सम्मान आपने कमाया हम उसे संजोकर रखेंगे. आपकी विरासत को आगे ले जाना अब हमारा धर्म है.

आपकी बड़ी बहू होने के नाते मेरा सिर गर्व से ऊंचा है, लेकिन दिल आज टूट गया है. आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे, बाबा. आपकी यादें, आपकी बातें, आपकी छाया… कभी मिट नहीं सकती. आपका आशीर्वाद हमारे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है. हम आपको कभी अलविदा नहीं कह सकते.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही