Search

 
 
 

हमें बैल-बकरी की तरह पीटा गया- बबलू महतो का पुलिस पर साजिश का आरोप

आजसू (AJSU) के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में झारखंड सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला. जेटेट (JTET) परीक्षा की मांग को लेकर हाल ही में हुए विधानसभा घेराव के दौरान लाठीचार्ज की घटना पर बोलते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें जान से मारने की साजिश रची थी.
 

Ranchi : आजसू (AJSU) के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में झारखंड सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला. जेटेट (JTET) परीक्षा की मांग को लेकर हाल ही में हुए विधानसभा घेराव के दौरान लाठीचार्ज की घटना पर बोलते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें जान से मारने की साजिश रची थी.

 

प्रेस वार्ता के दौरान बबलू महतो ने अपनी चोटें दिखाते हुए कहा कि छात्रों पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया. उन्होंने घटना की तुलना करते हुए कहा, “हमें बैल-बकरी की तरह पीटा गया. क्या झारखंड का युवा आतंकवादी है, जो अपने संवैधानिक अधिकारों की बात भी नहीं कर सकता?”

 

उन्होंने बोकारो की एक पुरानी घटना का जिक्र करते हुए कहा कि वहां पुलिस कार्रवाई में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है और वैसी ही स्थिति उनके साथ भी बन सकती थी.

 

बबलू महतो ने डीएसपी पीके मिश्रा और विधानसभा प्रभारी गणेश यादव पर सीधे आरोप लगाते हुए उन्हें ‘गुंडा’ तक करार दिया. उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों ने जानबूझकर उनके सिर को निशाना बनाया. उन्होंने राज्यपाल से मांग की कि ऐसे अधिकारियों को तत्काल निलंबित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए.

 

सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने सवाल उठाए कि 5 लाख नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन हकीकत में युवा बेरोजगारी, पलायन और आत्महत्या के लिए मजबूर हैं. उन्होंने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि रिम्स जैसे अस्पतालों में बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी है.

 

आगे की रणनीति बताते हुए बबलू महतो ने कहा कि संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है और मामले को एसडीओ, एसडीएम और राज्यपाल तक ले जाया जाएगा. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ जारी रहा, तो आंदोलन और उग्र होगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही