Search

 
 
 

2029 तक भारत को करेंगे नशामुक्त - अमित शाह

Lagatar Desk: स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि देश अभी पूरी तरह से समस्याओं से मुक्त नहीं हुआ है. हमारे सामने अभी भी कई समस्याएं हैं. जिसमें देश को नशे से मुक्त कराना अहम है.
 
अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री

Lagatar Desk: पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय पुलिस स्मारक में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर सीएपीएफ और दिल्ली पुलिस की एक संयुक्त परेड भी आयोजित की गई. इस मौके पर अमित शाह ने कहा, 'हमने 31 दिसंबर, 2029 तक भारत से ड्रग्स की समस्या को खत्म करने का लक्ष्य रखा है.'

 

स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि देश अभी पूरी तरह से समस्याओं से मुक्त नहीं हुआ है. हमारे सामने अभी भी कई समस्याएं हैं. जिसमें देश को नशे से मुक्त कराना अहम है. देश को नक्सल मुक्त करने के बाद सरकार ने अब तय किया है कि इस साल के बाकी बचे महीनों से लेकर 2029 तक साढ़े तीन सालों में देश को नशा मुक्त करना है. इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 दिसंबर, 2029 की समयसीमा तय की है.  

इसे भी पढ़ें: 

अमित शाह ने आगे कहा कि 'मादक पदार्थों के खिलाफ जंग' विषय पर विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों, सीएपीएफ और अन्य केंद्रीय पुलिस संगठनों द्वारा 90 बाइक सवारों की रैली को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह रैली ड्रग्स के खिलाफ देशव्यापी अभियान का हिस्सा है. इसमें देशभर के मोटरसाइकिल सवार गुजरात के एकता नगर पहुंचेंगे और वहां 31 अक्टूबर को आयोजित 'एकता परेड' में हिस्सा लेंगे. उन्होंने कहा कि देश की भावी पीढ़ियों को सुरक्षित रखने के लिए यह अभियान बेहद जरूरी है.

 

उन्होंने कहा कि 1981 से मार्च 2026 तक देश में नक्सल हिंसा से 3600 से अधिक सुरक्षाकर्मी और 13 हजार 700 से अधिक आम लोग मारे गए. नक्सलवाद की इस लड़ाई को जीतने के लिए उन्होंने सीआरपीएफ और इसकी कोबरा बटालियन के साथ ही छत्तीसगढ़ पुलिस की भी सराहना की.

 

गौरतलब है कि पुलिस स्मृति दिवस 21 अक्टूबर, 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स इलाके में भारी हथियारों से लैस चीनी सैनिकों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में शहीद हुए 10 पुलिसकर्मियों की स्मृति में मनाया जाता है. इस मौके पर गृह मंत्री ने देश के तमाम पुलिस बलों को साथ मिलकर काम करने के लिए कहा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही