Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पिठोरिया में अस्त्र-शस्त्र प्रतियोगिता, 25 अखाड़ों ने लिया हिस्सा, युवाओं ने दिखाया दम

महावीर मंडल पिठोरिया के तत्वावधान में दुर्गा मंदिर परिसर में भव्य अस्त्र-शस्त्र चालान प्रतियोगिता का शनिवार को आयोजन हुआ. प्रतियोगिता में आसपास के विभिन्न क्षेत्रों के 25 अखाड़ों ने हिस्सा लिया. जहां युवाओं ने अपनी युद्ध कला और शारीरिक क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: महावीर मंडल पिठोरिया के तत्वावधान में दुर्गा मंदिर परिसर में भव्य अस्त्र-शस्त्र चालान प्रतियोगिता का शनिवार को आयोजन हुआ. प्रतियोगिता में आसपास के विभिन्न क्षेत्रों के 25 अखाड़ों ने हिस्सा लिया. जहां युवाओं ने अपनी युद्ध कला और शारीरिक क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया.

 


प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने तलवार, भाला, गदा, धनुष-बाण और लाठी जैसे पारंपरिक हथियारों के संचालन में दक्षता दिखाए. कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे. प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सुरेश बैठा शामिल हुए. उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया. 

 

इस मौके पर विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं में साहस, अनुशासन और परंपराओं के प्रति सम्मान को बढ़ावा देते हैं. मंच पर पूर्व जिला परिषद सदस्य ऐनुल हक अंसारी, हाफिज अंसारी, मुखिया मुन्नी देवी और विवेकानंद केसरी भी मौजूद रहे.

 

कार्यक्रम में महावीर मंडल के अध्यक्ष कृष्णा नायक, महामंत्री रामप्रसाद गोप, विकास मुंडा, राहुल गुप्ता, संदीप केशरी, सचिव शिकेंदर, सह सचिव संजय महतो, रणधीर केशरी, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश रजक सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही