Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में मौसम का बदला रुख, ठंडी सुबह और तपती दोपहर का दौर शुरू

झारखंड में मौसम फिलहाल स्थिर और शुष्क बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में कोई भी महत्वपूर्ण मौसमी तंत्र सक्रिय नहीं है. पूरे झारखंड में उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बना हुआ है और बीते 24 घंटे के दौरान कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: झारखंड में मौसम फिलहाल स्थिर और शुष्क बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में कोई भी महत्वपूर्ण मौसमी तंत्र सक्रिय नहीं है. पूरे झारखंड में उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बना हुआ है और बीते 24 घंटे के दौरान कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई है.

 

राज्य में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई है. सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस गुमला में दर्ज हुआ.

 

अधिकतम तापमान में अधिकांश स्थानों पर कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. कई जिलों में तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है, जबकि कुछ इलाकों में यह सामान्य के आसपास रहा. न्यूनतम तापमान में भी अधिकतर स्थानों पर कोई बड़ा परिवर्तन नहीं देखा गया, हालांकि कई जिलों में यह सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है.

 

अगले कुछ दिनों सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध छाए रहने की संभावना है, जबकि दिन चढ़ने के साथ आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा. अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है, इसके बाद तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है.

 

रांची और आसपास के इलाकों के लिए अगले पांच दिनों का अनुमान बताता है कि सुबह कोहरा और दिन में साफ मौसम बना रहेगा. इस दौरान अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.


जिलों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान 

जिला  अधिकतम तापमान°C  न्यूनतम तापमान °C
रांची    26.4      10.0
जमशेदपुर 30.8    13.2
डाल्टनगंज      31.0  9.6
बोकारो थर्मल  29.1  11.1
चाईबासा  32.8  12.4
खूंटी  28.0 8.4
लोहरदगा 25.0 8.6
लातेहार 21.5 11.5
सरायकेला 31.6 11.3
पाकुड़ 28.7 11.1
गुमला 26.5 8.3

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही