Search

 
 
 

छठ पूजा के दौरान बदल सकता है मौसम का मिजाज

Ranchi: झारखंड में छठ पूजा के दौरान मौसम का मिजाज बदल सकता है. मौसम केंद्र के अनुसार, 25 अक्तूबर से राज्य के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है. 29 अक्टूबर को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में भारी बारिश की संभावना है, जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.
 

Ranchi: झारखंड में छठ पूजा के दौरान मौसम का मिजाज बदल सकता है. मौसम केंद्र के अनुसार, 25 अक्तूबर से राज्य के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है. 29 अक्टूबर को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में भारी बारिश की संभावना है, जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है. जबकि न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. 


बारिश के आसार वाले जिले


•    25 अक्टूबर: गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम
•    26 अक्टूबर: गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा
•    27 अक्टूबर: सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां
•    28 अक्टूबर: राज्य के कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना
•    29 अक्टूबर: पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही