Search

 
 
 

Weather News: मॉनसून हुआ सक्रिय, रांची में सबसे ज्यादा बारिश, वज्रपात व तेज हवा का अलर्ट

Ranchi: झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने आधिकारिक तौर पर प्रवेश कर लिया है. मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून राज्य के कई हिस्सों तक पहुंच चुका है और अगले चार से पांच दिनों में पूरे झारखंड में इसके फैलने की संभावना है. पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई.
 

Ranchi: झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने आधिकारिक तौर पर प्रवेश कर लिया है. मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून राज्य के कई हिस्सों तक पहुंच चुका है और अगले चार से पांच दिनों में पूरे झारखंड में इसके फैलने की संभावना है.

 

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. सबसे अधिक 86.4 मिलीमीटर बारिश रांची के कांके स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय क्षेत्र में हुई. इसके अलावा नामकुम में 48.4 मिमी, रामगढ़ में 40 मिमी, रांची एयरपोर्ट में 37.4 मिमी और खलारी में 34 मिमी वर्षा दर्ज की गई.

 

मौसम विभाग ने 15 और 16 जून के लिए राज्य के अधिकांश जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार गर्जन, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. रांची, जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद, गुमला, खूंटी, हजारीबाग, रामगढ़, लोहरदगा, चाईबासा, सरायकेला, सिमडेगा, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामतारा, पाकुड़ और साहिबगंज समेत कई जिलों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

 

हालांकि पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार जिलों के लिए फिलहाल तेज हवा और वज्रपात की विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है. रांची और आसपास के इलाकों में मॉनसून का असर साफ दिखाई दे रहा है. शहर में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने और मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है. रांची का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

 

मौसम विभाग के अनुसार, 17 से 21 जून तक रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी. वहीं अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बावजूद अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही