Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

WEKAF वर्ल्ड अर्निस गेम्स: भारत बना चैंपियन, झारखंड के खिलाड़ियों ने जीते 6 पदक

Ranchi : नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 1 से 4 अगस्त तक अर्निस गेम्स खेला गया. यह 18वें WEKAF वर्ल्ड अर्निस गेम्स था. जिसमें भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम कर ली. भारत ने अर्निस के जन्मदाता और राष्ट्रीय खेल वाले देश फिलीपींस को पीछे छोड़ते हुए यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की.

भारतीय टीम की इस सफलता में झारखंड के खिलाड़ियों की अहम भूमिका रही. सिफू बिस्वजीत के नेतृत्व में राज्य के खिलाड़ियों ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया. भारत को कुल 6 पदक दिलाए जिसमें 1 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदक शामिल हैं. अर्निस गेम्स में अरहान आलम ने स्वर्ण पदक दिलाए, लखन उरांव, कुमकुम और ईशान भगत ने रजत दिलाए. वहीं, आरीत उरांव और अध्विक उरांव ने कांस्य पदक अपने नाम किए.

इस सफलता पर ऑल इंडिया अर्निस के सचिव एजाज भाट, झारखंड अर्निस संस्था के अध्यक्ष तौहीद आलम, वरुण कुमार समेत संस्था के पदाधिकारियों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई दिये.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही