Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पश्चिम एशिया संकट : पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच 40 मिनट फोन पर बात हुई

मोदी और ट्रंप के बीच 40 मिनट तक फोन पर बातचीत होने की खबर है. समाचार एजेंसी पीटीआई  के अनुसार दोनों नेताओं के बीच पश्चिम एशिया संकट समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई
Advertisement
Advertisement

NewDelhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच आज लगभग 40 मिनट तक फोन पर बातचीत होने की खबर है. समाचार एजेंसी पीटीआई  के अनुसार दोनों नेताओं के बीच पश्चिम एशिया संकट समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई है.

 

 

सीजफायर के बाद अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान में हुई वार्ता विफल होने के बाद ट्रंप और मोदी के बीच हुई यह बातचीत बेहद अहम करार दी जा रही है.

 

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के अनुसार दोनों नेताओं ने फोन पर  ईरान युद्ध और व्यापार पर चर्चा की. प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप से कहा, भारत के लोग आपसे प्यार करते हैं. 

 

 

 
 
बातचीत किये जाने को लेकर पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, मुझे मेरे मित्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोन आया. हमने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में हुई महत्वपूर्ण प्रगति की समीक्षा की.

 

पीएम ने लिखा, हम सभी क्षेत्रों में अपनी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.  हमने पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी चर्चा की और होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला और सुरक्षित रखने के महत्व पर बल दिया. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही