Search

 
 
 

पश्चिम एशिया संकट : प्रधानमंत्री मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से बात की

आज पीएम मोदी ने सऊदी अरब के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हुए ईरान के हमलों की निंदा की. क्राउन प्रिंस के साथ की गयी चर्चा को लेकर पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, आज सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से बात की.
 
पीएम मोदी और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस (फाइल फोटो)

New Delhi :  पश्चिम एशिया में जारी जंग के बीच आज शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से बात की. पीएम मोदी ने खाड़ी क्षेत्र में चल रहे संघर्ष को लेकर क्राउन प्रिंस के साथ चर्चा की. 

 

 

 

बता दें कि ईरान ने आज शनिवार को कुवैत, इराक, ओमान सहित यूएई में अहम बुनियादी ढांचे पर हमला किया. साथ ही सऊदी अरब में सैन्य ठिकाने पर मिसाइल हमला किया. इस हमले में 12 अमेरिकी सैनिकों के घायल होने की बात सामने आ रही है.

 

आज पीएम मोदी ने सऊदी अरब के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हुए ईरान के हमलों की निंदा की. क्राउन प्रिंस के साथ की गयी चर्चा को लेकर पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, आज सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से बात की.

 

पीएम मोदी ने लिखा कि क्राउन प्रिंस के साथ पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को लेकर चर्चा की. उन्होंने सऊदी अरब  के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों की निंदा की. पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों ने इस बात पर सहमति जताई कि नौवहन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करना और शिपिंग लाइनों को खुला और सुरक्षित रखना जरूरी है.

 

पीएम मोदी ने लिखा कि सऊदी अरब में भारतीय समुदाय के कल्याण के लिए क्राउन प्रिंस के समर्थन के लिए मैंने उन्हें  धन्यवाद दिया.  जान लें कि खाड़ी संकट को लेकर पीएम मोदी ने इससे पूर्व 2 मार्च को भी सऊदी के क्राउन प्रिंस से बातचीत की थी.

 

उस दिन भी  पीएम मोदी ने सऊदी पर हुए हुए  हमलों की निंदा की थी. श्री मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस से दोनों देशों में रहने वाले भारतीय समुदाय के कुशलक्षेम के बारे में भी बात की थी

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही