Search

 
 
 

पश्चिम बंगाल : CEC ज्ञानेश कुमार कालीघाट पहुंचे, प्रदर्शनकारियों ने काले झंडे दिखाये, गो बैक के नारे लगाये

चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार कल रविवार शाम कोलकाता पहुंचे. श्री कुमार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तैयारियों का रिव्यू करने यहां आये हैं. आज सोमवार को ज्ञानेश कुमार कालीघाट पूजा करने पहुंचे.
 

Kolkata : चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार कल रविवार शाम कोलकाता पहुंचे. श्री कुमार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तैयारियों का रिव्यू करने यहां आये हैं.

 

आज सोमवार को ज्ञानेश कुमार कालीघाट पूजा करने पहुंचे.  खबर है कि मंदिर के बाहर मौजूद  टीएमसी  प्रदर्शनकारियों ने उनके विरोध में नारेबाजी की और गो बैक के पोस्टर और काले झंडे लहराये. प्रदर्शनकारियों में महिलाएं भी शामिल थी.

 

सीईसी की सुरक्षा में भारी फोर्स तैनात की गयी थी. बैरिकेड्स लगाये गये थे. सीईसी ने कालीघाट काली मंदिर में पश्चिम बंगाल की जनता के कल्याण के लिए प्रार्थना की और मां से आशीर्वाद मांगा.

 

उन्होंने बंगाल में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग की प्रतिबद्धता को दोहराया.

 

बता दें कि कल रविवार को जब वे कोलकाता पहुंचे थे, तो प्रदर्शनकारी उनके काफिले के सामने काले झंडे लेकर पहुंचे थे और नारे लगाये थे. दरअसल पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल सात मई को खत्म होने वाला है.

 

रविवार को चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार, इलेक्शन कमिश्नर SS संधू, विवेक जोशी और सीनियर डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर मनीष गार्ड और पवन कुमार कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे.

 

आज चुनाव अधिकारी मान्यता प्राप्त नेशनल और स्टेट पार्टियों के डेलीगेशन से मिले.  इस क्रम में भाजपा  के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज चुनाव आयोग  के अधिकारियों से मुलाकात की. भाजपा ने मांग की है कि पश्चिम बंगाल विस चुनाव तीन फेज में कराये जाये.

 

खबर है कि चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार की टीम ने दोपहर में राज्य और केंद्र की  विभिन्न सुरक्षा और जांच एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की,

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही