Search

 
 
 

West Bengal CM: सुवेंदु ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा किया पेश, 9 मई को शपथ

बंगाल चुनाव परिणाम आने के बाद तस्वीर साफ थी. बीजेपी सत्ता पर काबिज होगी. लेकिन सरकार का मुखिया कौन होगा, इस कयास पर बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद साफ हो गया. जब बैठक के बाद खुद अमित शाह ने सीएम फेस के रूप में सुवेंदु अधिकारी के नाम की घोषणा की.
 

Lagatar Desk: बंगाल चुनाव परिणाम आने के बाद तस्वीर साफ थी. बीजेपी सत्ता पर काबिज होगी. लेकिन सरकार का मुखिया कौन होगा, इस कयास पर बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद साफ हो गया. जब बैठक के बाद खुद अमित शाह ने सीएम फेस के रूप में सुवेंदु अधिकारी के नाम की घोषणा की.

 

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने कोलकाता में राज्यपाल आर.एन. रवि से मुलाकात की. उन्होंने विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपकर आधिकारिक तौर पर नई सरकार बनाने का दावा पेश किया. इसी के साथ अब 9 मई को सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण का कार्यक्रम तय हो गया है. जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे.


सुवेंदु अधिकारी 9 मई को सुबह 11 बजे कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. शुभेंदु के साथ दो डिप्टी सीएम भी बनाए जाने की चर्चा है, जिससे राज्य में नए राजनीतिक समीकरण के रूप में देखा जा रहा है. 


बता दें, 7 मई को बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि ने राज्य विधानसभा को भंग कर दिया था. विधानसभा भंग होते ही ममता बनर्जी स्वत: पूर्व मुख्यमंत्री हो गई थी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही