Search

 
 
 

पश्चिम बंगालः अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर ईडी की कार्रवाई, 22 ठिकानों पर छापेमारी

Lagatar Desk: पश्चिम बंगाल में अवैध बालू (रेत) खनन सिंडिकेट के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 8 सितंबर की सुबह से बड़ी कार्रवाई शुरु की है. ईडी की टीमों ने कोलकाता, झाड़ग्राम, पश्चिम मेदिनीपुर, उत्तर 24 परगना समेत सिंडिकेट से जुड़े लोगों के 22 स्थानों पर छापेमारी की.
 

Lagatar Desk: पश्चिम बंगाल में अवैध बालू (रेत) खनन सिंडिकेट के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 8 सितंबर की सुबह से बड़ी कार्रवाई शुरु की है. ईडी की टीमों ने कोलकाता, झाड़ग्राम, पश्चिम मेदिनीपुर, उत्तर 24 परगना समेत सिंडिकेट से जुड़े लोगों के 22 स्थानों पर छापेमारी की. 

 

ईडी की इस कार्रवाई से बालू खनन सिंडिकेट से जुड़े कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है. क्योंकि ईडी की छापेमारी से अवैध बालू कारोबार और मनी लॉन्ड्रिंग के नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है. अगर मनी लॉन्ड्रिंग का खुलासा होता है, तो यह कार्रवाई अवैध बालू कारोबारियों के लिए बड़ी दिक्कतें लेकर आएंगी.

 

जानकारी के मुताबिक, ईडी ने सोमवार को छापेमारी का केंद्र झाड़ग्राम जिला के गोपीबल्लभपुर क्षेत्र के शेख जहीरूल अली नामक बालू कारोबारी है. जहीरूल का नाम बालू सिंडिकेट के संचालन में सबसे बड़ी भूमिका निभाने वाले के रुप में जाना जाता है. ईडी की टीम ने गोपीबल्लभपुर स्थित जहीरुल के तीन मंजिला आवास व दफ्तर में छापेमारी की. इस दौरान उसके घर व कार्यालय के बाहर अर्द्धसैनिक बलों के जवान तैनात थे.

 

ईडी की टीम ने गोपीबल्लभपुर के अलावा कोलकाता के नादिया जिले में भी छापेमारी की है. साथ ही बेहाला, सॉल्ट लैक सेक्टर-पांच और रेजिडेंट पार्क स्थित सिंडिकेट से जुड़े लोगों के ठिकानों पर भी छापेमारी जारी है. 


सूत्रों के मुताबिक छापेमारी के दौरान अवैध बालू कारोबार से जुड़े दस्तावेज, नकदी के लेन-देन से संबंधित दस्तावेज मिले हैं. जिन्हें जब्त कर छानबीन की जा रही है.


ईडी ने झाड़ग्राम के ही भामल गांव में अनंत बेरा नामक बालू कारोबारी के घर पर छापेमारी की है. इस दौरान ईडी ने अनंत बेरा के बेटे अमरजीत बेरो को गिरफ्तार कर लिया है. सूत्रों के मुताबिक ईडी बालू कारोबारियों के ब्लैकमनी के सिंडिकेट को भी ध्वस्त करने को लेकर कार्रवाई कर रही है.

 

उल्लेखनीय है कि ईडी ने हाल ही में बालू के अवैध कारोबार और इस कारोबार से जुड़े लोगों द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग किये जाने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की थी. सोमवार की सुबह से चल रही छापेमारी में ईडी को करोड़ों रुपये गे गहने, बड़ी मात्रा में नकदी और चल-अचल संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं. हालांकि इस खबर को लिखे जाने तक इस बारे में ईडी ने कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है. संभवतः छापेमारी खत्म होने के बाद ईडी की तरफ से जानकारी दी जायेगी. 

 

सूत्रों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के बालू माफिया ने अवैध कारोबार कर अरबों रुपये की ब्लैकमनी अर्जित की है. ब्लैकमनी को बीमा कंपनियों, रियल एस्टेट व अन्य व्यवसाय में खपाया गया है. ईडी को छापेमारी में इससे जुड़े दस्तावेज, फर्जी बिल और फर्जी कंपनियों व अनाम कारोबारियों के बारे में पता चला है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही