Search

 
 
 

पश्चिम बंगाल चुनाव : भाजपा ने 77 बूथों पर दोबारा वोटिंग कराने की मांग आयोग से की

सूत्रों के अनुसार जिन 77 मतदान केंद्रों पर भाजपा ने फिर से वोटिंग कराने की मांग की है, उनमें 32 फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के, 29 डायमंड हार्बर विधानसभा सीट के, तीन बज-बज विधानसभा क्षेत्र और 13 मगराहाट (पूर्व) विधानसभा क्षेत्र के हैं.
 

Kolkata  :  भाजपा ने पश्चिम बंगाल के  77 बूथों पर दोबारा वोटिंग कराने की मांग चुनाव आयोग से की है.  बता दें कि कल 29 अप्रैल को दूसरे चरण के दौरान इन 77 बूथों पर वोटिंग हुई थी. यहां गड़बड़ी और झड़पें होने की खबरें  सामने आयी थीं.

 

सूत्रों के अनुसार निर्वाचन आयोग (ईसीआई) भाजपा की मांग पर फैसला ले सकता है.  इन 77 मतदान केंद्रों में  64 केंद्र डायमंड हार्बर में आते हैं. तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी यहां के सांसद हैं.

 

सूत्रों के अनुसार जिन 77 मतदान केंद्रों पर भाजपा ने फिर से वोटिंग कराने की मांग की है, उनमें 32 फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के, 29 डायमंड हार्बर विधानसभा सीट के, तीन बज-बज विधानसभा क्षेत्र और 13 मगराहाट (पूर्व) विधानसभा क्षेत्र के हैं.

 

 बता दें कि फाल्टा में कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम से छेड़छाड़ की शिकायतें उजागर हुई थी.. भाजपा ने आरोप लगाया था कि ईवीएम में भाजपा के सिंबल के सामने ते बटन को टेप से ब्लॉक कर दिया गया था.

 

पश्चिम बंगाल चुनाव में फाल्टा विधानसभा क्षेत्र लगातार सुर्खियों में बना हुआ है.द रअसल यह डायमंड हार्बर उप-मंडल के लिए नियुक्त पुलिस पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर) अजय पाल शर्मा की वजह से चर्चा में आया है.

 

अजय पाल शर्मा  की फाल्टा के टीएमसी  उम्मीदवार जहांगीर खान के साथ हुई नोकझोंक हुई थी. इसी क्रम में कल बुधवार को फाल्टा ईवीएम मशीनों पर टेप चिपकाने के आरोपों के कारण विवादों के घेरे में आया है.

 

खबर है कि चुनाव आयोग ने इस मामले का तत्काल संज्ञान में लेते हुएसीईओ कार्यालय से इस संबंध में एक रिपोर्ट तलब की है.  

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही