Search

 
 
 

पश्चिम बंगाल चुनाव : ममता बनर्जी आयोग पर भड़की, मेरी गाड़ी रोज चेक करो, प्रधानमंत्री की क्यों नहीं?

ममता बनर्जी ने दावा किया कि कोलकाता एयरपोर्ट जाते समय केंद्रीय बलों ने उनकी गाड़ी रोककर जांच करने की कोशिश की. आरोप लगाया कि भाजपा पश्चिम बंगाल का चुनाव जीतने के लिए केंद्र सरकार की मशीनरी का भारी दुरुपयोग कर रही है.
 

Kolkata : बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनकी कार की जांच किये जाने को लेकर भाजपा और चुनाव आयोग पर करारा हमला किया है. आज बुधवार को इस्लामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता ने कहा,  हिम्मत है तो  मेरी गाड़ी रोज चेक करो, लेकिन प्रधानमंत्री की गाड़ी क्यों नहीं चेक करते?

 

 

 

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा केंद्रीय एजेंसियों के जरिए टीएमसी नेताओं और कार्यकर्ताओं को डराने और दबाव बनाने की राजनीति कर रही है. 
 


ममता बनर्जी का आरोप है कि दमदम एयरपोर्ट के पास उनकी गाड़ी की जांच की गयी. कहा कि मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है. उन्होंने पूछा कि केवल चुनिंदा नेताओं को ही क्यों निशाने पर रखा जा रहा है.

 

बंगाल की मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति सिर्फ चुनाव तक सीमित नहीं है. वह बंगाल को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है.  ममता बनर्जी का भाजपा को चेताते हुए कहा कि गिरफ्तारी की धमकियों वाली रणनीति यहां नहीं चलेगी.  

 

ममता बनर्जी ने दावा किया कि कोलकाता एयरपोर्ट जाते समय केंद्रीय बलों ने उनकी गाड़ी रोककर जांच करने की कोशिश की. आरोप लगाया कि भाजपा पश्चिम बंगाल का चुनाव जीतने के लिए केंद्र सरकार की मशीनरी का भारी दुरुपयोग कर रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 


 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही