Search

 
 
 

पश्चिम बंगाल : मेटियाब्रुज विधानसभा क्षेत्र में  हिंसा, हिंदुओं के घरों और मंदिरों पर हमले, भाजपा ममता सरकार पर बरसी

भाजपा ने ममता बनर्जी सरकार पर आरोप लगाया है कि उसके शासनकाल में गुंडे बेलगाम हो गये हैं. ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर पत्थरबाजी की गयी है,जिससे कई अधिकारी घायल हुए हैं.
 

 Kolkata :  पश्चिम बंगाल में एक बार फिर हिंदू आस्था पर हमला होने की खबर है. जानकारी के अनुसार आज बुधवार को दक्षिण 24 परगना में स्थित एक शिव मंदिर के सामने कट्टरपंथी तत्वों द्वारा अवैध दुकानों के निर्माण का प्रयास किया गया.

 

 

 

 

मेटियाब्रुज विधानसभा क्षेत्र के महेशतला नगर पालिका के वार्ड नंबर 7, रवींद्रनगर पुलिस थाने के समीप शिव मंदिर की जमीन पर अतिक्रमण करने की साजिश रची गयी. स्थानीय हिंदू समाज ने इसका विरोध किया. उन्होंने शिव मंदिर के सामने स्थित भूमि पर एक तुलसी चौरा स्थापित कर दिया.

 

इसके बाद इलाके में हिंदू घरों और मंदिरों पर हमले शुरू हो गये. कट्टरपंथियों ने पुलिस पर भी हमला बोल दिया.  इस घटना को लेकर भाजपा ने ममता बनर्जी सरकार पर आरोप लगाया है कि उसके शासनकाल में गुंडे बेलगाम हो गये हैं. ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर पत्थरबाजी की गयी है,जिससे कई अधिकारी घायल हुए हैं.

 

दरअसल जब उपद्रवियों ने तुलसी चौरा को तोड़ने का प्रयास किया,  तो मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने इसे  विफल कर करते हुए उस क्षतिग्रस्त होने से बचा लिया. इसके बाद हिंदुओं के घरों और मंदिरों पर हमले शुरू हो गये.

 

भाजपा नेता अमित मालवीय ने इस घटना की निंदा करते हुए ममता बनर्जी सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि अराजकता, लक्षित हिंसा और खुलेआम तुष्टिकरण के ऐसे दृश्य पाकिस्तान और बांग्लादेश में देखे जाते हैं.

 

यह शासन नहीं है. यह भीड़ के शासन के सामने पूरी तरह से आत्मसमर्पण है. सब वोट बैंक की राजनीति के लिए है.पश्चिम बंगाल की गृह मंत्री ममता बनर्जी चुप हैं.

 

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है

 

पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है.  महेशतला, मेटियाब्रुज, रवींद्र नगर पुलिस क्षेत्र में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है. हिंदुओं की दुकानों और घरों को लूटा गया. कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए. कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गयी,  लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की.  

 

उन्हें पुलिस बलों और हिंदुओं को बचाने के लिए अर्धसैनिक बलों को तैनात करना चाहिए.  ममता बनर्जी के नेतृत्व में बंगाल में आम पुलिस बल और हिंदू सुरक्षित नहीं हैं.  कल हम विधानसभा में जोरदार तरीके से अपनी आवाज उठाएंगे, हम कलकत्ता उच्च न्यायालय की विशेष पीठ के समक्ष याचिका दायर करेंगे.

 

शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा विधायकों ने दक्षिण 24 परगना के रवींद्र नगर में हुई हिंसा को लेकर डीजीपी से मिलने के लिए कोलकाता में राज्य पुलिस मुख्यालय, भबानी भवन तक मार्च किया. 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही