Search

 
 
 

पश्चिम मुखी हनुमान मंदिर समिति ने अखाड़ों का किया भव्य स्वागत

पश्चिम मुखी हनुमान मंदिर समिति ने हर साल की तरह इस वर्ष भी रामनवमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया. इस खास मौके पर समिति द्वारा अखाड़ाधारियों का भव्य स्वागत किया गया, जिससे पूरा आयोजन धार्मिक आस्था और गरिमा से भर गया.
 
  • रामनवमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Ranchi :  पश्चिम मुखी हनुमान मंदिर समिति ने हर साल की तरह इस वर्ष भी रामनवमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया. इस मौके पर समिति ने सभी अखाड़ों का भव्य स्वागत किया, जिससे पूरा आयोजन धार्मिक आस्था और गरिमा से भर गया.

 

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया. आयोजन को सफल बनाने में कई लोगों और श्रद्धालुओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

Uploaded Image

 

मंदिर समिति ने कार्यक्रम के सफलतापूर्व संपन्न होने पर सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया. साथ ही समिति ने आगे भी इसी तरह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में आस्था और एकता को बढ़ावा देने की बात कही. 

 

Uploaded Image

 

इस आयोजन में मेहुल प्रसाद, दिलीप वर्मा, रजत शर्मा, सुजीत कुमार, राजू कुमार, उमाकांत शर्मा, अश्विनी कुमार सोनू, असीम पांडे, संतोष कुमार शर्मा और आकाश शर्मा का विशेष योगदान रहा. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही