Search

 
 
 

पश्चिमी सिंहभूम: दोस्त ने पहले शराब पिलाई, फिर पत्थर से कुचल कर की हत्या

दुनिया में दोस्ती का रिश्ता सबसे अहम माना जाता है, लेकिन एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की हत्या कर इस रिश्ते को शर्मसार कर दिया है. जहां एक दोस्त ने पहले अपने दोस्त को शराब पिलाई और उसके बाद मन में पाले हुए पुरानी रंजीश के कारण उसकी पत्थर से कूचल कर हत्या कर दी.
 

Nowamundi: दुनिया में दोस्ती का रिश्ता सबसे अहम माना जाता है, लेकिन एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की हत्या कर इस रिश्ते को शर्मसार कर दिया है. जहां एक दोस्त ने पहले अपने दोस्त को शराब पिलाई और उसके बाद मन में पाले हुए पुरानी रंजीश के कारण उसकी पत्थर से कूचल कर हत्या कर दी. मामला पश्चिमी सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा थानाक्षेत्र के प्लॉटसाईं गांव का है.

 

जानकारी के मुताबिक, प्लॉटसाईं गांव निवासी रवि सांडिल उर्फ चांडी व जोजो नामक युवक आपस में दोस्त थे. कुछ महीने पहले दोनों के बीच आपस में किसी बात को लेकर विवाद हुआ. दोनों गांव में ही बन रहे एक घर में सोते थे. गुरुवार को भी दोनों उस घर में सोने के लिए पहुंचे थे. जहां जोजो ने पहले रवि को शराब पिलाई उसके बाद रवि की पत्थर से कूचल कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. 

 

इधर शुक्रवार को जब रवि अपने घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन शुरु की. साथ ही इसकी सूचना थाना को भी दी. शुक्रवार देर रात परिजन रवि को ढूंढते हुए प्लॉटसाईं के उस घर में पहुंचे, जहां रवि अक्सर सोने जाता था. जब परिजन उस घर में पहुंचे तो घर की छत पर रवि सांडिल के शव को खून से लथपथ पाया.

 

लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरु की. पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर FIR दर्ज करते हुए आरोपी जोजो को छापेमारी के बाद गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की पूछताछ में जोजो ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है. पुलिस के अनुसार पुरानी किसी रंजीश के कारण ही जोजो ने रवि की हत्या की है. शनिवार को मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही